पश्चिम चंपारण के सभी प्रखंडों पर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) द्वारा प्रदर्शन

पश्चिम चंपारण के सभी प्रखंडों पर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) द्वारा प्रदर्शन

जे टी न्यूज, बेतिया: भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) द्वारा पश्चिम चंपारण में सुखाड़ से धान और गन्ना फसल को हुए भारी नुकसान को देखते हुए किसानों को 30 हजार रुपए फसल हर्जाना ,तमाम भूमिहीनों को मकान सहित आवासीय जमीन निर्गत करने,2300 रुपए प्रति क्विंटल धान पर एम एस पी के बदले केरल सरकार की तरह 3012 रुपए धान पर एम एस पी देने,वृद्ध तथा विधवा महिलाओं को 5000 रुपए पेंशन देने, मनरेगा में 600 रुपए प्रति दिन मजदूरी तथा 250 दिन काम की गारंटी देने, गन्ना का दाम 5 सौ रुपए प्रति क्विंटल देने, सभी परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली तथा स्मार्ट मीटर को अविलंब वापस लेने आदि मांगों को लेकर पश्चिम चंपारण के सभी प्रखंडों पर प्रदर्शन करने का पार्टी ने निर्णय लिया है। 23 सितंबर को पार्टी के विधायक डॉक्टर सत्येंद्र यादव योगापट्टी में होने वाले प्रदर्शन में भाग लेंगे तथा 24 सितंबर को गौनाहा प्रखंड पर होने वाले प्रदर्शन में भी विधायक डॉक्टर सत्येंद्र यादव , पार्टी के राज्य सचिव मंडल सदस्य प्रभुराज नारायण राव ,जिला मंत्री चांदसी प्रसाद यादव ,प्रभुनाथ गुप्ता, मोहम्मद हनीफ , प्रकाश कुमार वर्मा ,शंकर कुमार राव आदि जिला के नेता भाग लेंगे।

Related Articles

Back to top button