माकपा नौतन लोकल कमिटी का सम्मेलन 27 अक्टूबर को खड्डा में

माकपा नौतन लोकल कमिटी का सम्मेलन 27 अक्टूबर को खड्डा में


जे टी न्यूज, बेतिया: भारत के कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के नया टोला उत्तरी और दक्षिणी शाखा सम्मेलन अनिल अनिल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए जिला सचिव मंडल सदस्य हरेंद्र प्रसाद ने बताया की आज आज पश्चिम चंपारण जिले को बाढ़ और सुखद का सामना करना पड़ रहा है बिहार सरकार के द्वारा पीड़ित और सुखार पीड़ितों को पर्याप्त सहायता नहीं मिल रहा है भूमिहीनों को वासगीत जमीन नहीं मिल रहा है तथा बिजली विभाग ने स्मार्ट मीटर लगाकर जनता को लूटा रहा है।


सम्मेलन में उतरी शाखा का सचिव बिजली पटेल तथा दक्षिणी शाखा का सचिव सुबोध कुमार निर्वाचित हुए।सम्मेलन को नौतन लोकल कमिटी सचिव प्रकाश कुमार वर्मा ने भी संबोधित किया।
सम्मेलन का समापन करते हुए शंकर कुमार राव ने कहा कि पार्टी का जिला सम्मेलन 16 और 17 नवम्बर को नौतन प्रखण्ड के खड्डा उच्च विद्यालय में होगा।जिला सम्मेलन के खुला अधिवेशन को पार्टी के बिहार राज्य सचिव ललन चौधरी,केंद्रीय कमिटी सदस्य अवधेश कुमार, विधायक दल के नेता अजय कुमार,बिहार राज्य सचिवमंडल सदस्य प्रभुराज नारायण राव तथा पार्टी के जिला सचिव चांदसी प्रसाद यादव सम्बोधित करेंगे।

Related Articles

Back to top button