बेतिया नगर परिषद उत्क्रमित होकर बना नगर निगम।

जेटी न्यूज।

बेतिया(पश्चिम चम्पारण):- बिहार सरकार ने अपने मंत्री परिषद की बैठक में, जिसकी अध्यक्षता ,मुख्यमंत्री ,नीतीश कुमार ने की, इस बैठक में, नगर एवं आवास विभाग के मंत्री- सह- उपमुख्यमंत्री,बिहार सरकार तथा अन्य मंत्रियों की उपस्थिति में, कैबिनेट की एक फैसले के अंतर्गत ,बेतिया नगर परिषद को उत्क्रमित कर ,नगर निगम बना दिया गया है ,इसके साथ ही चार और नगर परिषद को भी नगर निगम का दर्जा मिला है, कई नगर पंचायत को नगर परिषद का भी दर्जा दिलाया गया है ,साथ में, बहुत सी नई नगर पंचायतें भी बनाई गई हैं, जिसकी कुल संख्या 103 बताई जा रही है।

नगर परिषद को उत्क्रमित कर नगर निगम बनाए जाने से बेतिया शहर वासियों को काफी खुशी हुई है, नगर वासियों ने इस घोषणा पर अपनी खुशी का इजहार किया है, नगरवासियों का कहना है कि नगर निगम बनने से इसका विकास से कई गुना बढ़ जाएगा, तथा विकास के मद्द में मिलने वाली राशि भी 4 गुना बढ़ जाएगी, पूरे शहर का विकास हो पाएगा, इसके लिए शहर के विकास में सभी शहर वासियों का भी सहयोग देना होगा, क्योंकि शहर के विकास के लिए मास्टर प्लान की आवश्यकता होगी, इस मास्टर प्लान में अतिक्रमण हटाना मुख्य मुद्दा होगा ,जब तक अतिक्रमण नहीं हटे गा ,सड़क चौड़ा नहीं होगी,साथ में सड़क के दोनों और नाला नहीं बनेगी तब तक शहर का विकास संभव नहीं होगा, इसमें हम सबों को नगर विकास एवं आवास विभाग तथा बेतिया नगर परिषद को मदद करनी होगी।

नगर परिषद को नगर निगम का दर्जा मिल जाने के बाद इसका परिसीमन भी होना अनिवार्य बताया जा रहा है, इस परिसीमन के अनुसार अगल-बगल के कई क्षेत्र को मिलाकर कम से कम 50 से 55 वार्ड का गठन किया जा सकता है, वार्ड के गठन होने एवं परिसिमन होने के बाद ही शहर के विकास पर चर्चा किया जा सकता है।।

Related Articles

Back to top button