सीपीआईएम खगड़िया का 24वाँ लोकल सम्मेलन आयोजित

सीपीआईएम खगड़िया का 24वाँ लोकल सम्मेलन आयोजित

जे टी न्यूज, खगड़िया: सीपीआईएम खगड़िया जिला अंतर्गत चौथम का 24वाँ लोकल सम्मेलन कामरेड सीताराम येचुरी नगर भिड़िया में 12 बजे दिन में झंडोत्तोलन से सुरु हुआ।झंडोत्तोलन पार्टी की वरिष्ठ नेत्री नुनुदाय देवी ने किया।बाद में पूरे अंचल के सभी 09 ब्रांचों के सम्मेलनों से निर्वाचित कुल 48 प्रतिनिधियों का विशेष सत्र कामरेड नुनुदाय देवी,कामरेड दिलीप कुमार और कामरेड मदन सिंह के अध्यक्षमंडली में शुरू हुआ।शोक प्रस्ताव के बाद जिला सचिव संजय कुमार ने सम्मेलन का उद्घाटन किया।उद्घाटन के दौरान उन्होंने कम्युनिस्ट पार्टी के इतिहास की चर्चा की।उन्होंने भारत के अंदर सीपीआईएम के बनने से लेकर आज तक देश के मेहनतकशों,किसानों,खेतमजदूरों,महिलाओं,छात्र_युवाओं सहित आम लोगों के हक में चलाए जा रहे संघर्षों पर प्रकाश डाला। उन्होंने सत्ता में बैठी भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार लगातार सांप्रदायिक ध्रुवीकरण कर देश के धर्मनिरपेक्ष ताने बाने को ध्वस्त करते हुए समाज में नफरती माहौल कायम कर लगातार गैरजंतांत्रिक रस्ते पर आगे बढ़ते हुए देश के संविधान को कमजोर करने में लगी है।देश बेतहाशा मंहगाई,भ्रष्टाचार का दंश झेलने को विवश है।बढ़ती बेरोजगारी के चलते पलायन तो हो ही रहा है,साथ ही युवाओं का एक हिस्सा इसके चलते दिशाहीन भी हो रहे हैं।

आज सीपीआईएम की जिम्मेदारी है कि इन सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ और देश की एकता_अखंडता एवं संविधान की रक्षा के लिए जोड़दार तरीके से संघर्ष का रास्ता तय करें। उन्होंने कहा इसके लिए जनता के समस्याओं को चिन्हित कर निर्णायक संघर्ष ही एक मात्र रास्ता है।उद्घाटन के बाद लोकल सचिव कामरेड ललन प्रसाद ने पिछले तीन वर्षों के कामों का लेखा जोखा रिपोर्ट में प्रस्तुत किया,जिस पर 11 साथियों ने बहस कर रिपोर्ट को समृद्ध किया,जिसके बाद रिपोर्ट को सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया।सम्मेलन ने सर्वसम्मति से 09 सदस्यीय नई लोकल कमिटी का चुनाव किया,जिसमें ललन प्रसाद,न्यूनुदाय देवी,मदन सिंह,इंद्रदेव राम,गोरेलाल राम,शंकर राम,अशोक चौधरी,नागेश्वर सिंह और दिलीप कुमार हैं,जबकि नई लोकल कमिटी में अलग से 03 साथियों को भी स्थाई आमंत्रित के रूप में जगह दिया गया,जिसमें निरंजन सिंह,बालेश्वर आजाद और रामदेव सिंह हैं।

बाद में सर्वसम्मति से कामरेड ललन प्रसाद रंजन को अगले कार्यकाल के लिए सचिव चुन लिया गया।नई लोकल कमिटी ने अगले तीन सालों का टास्क भी तय किया।जिसमें बेघर भूमिहीनों को 05 डिसमिल जमीन बसने हेतु उपलब्ध कराने,भेलौरी और बंगलिया में वर्षों से बसे गरीब भूमिहीनों को बासगीत का पर्चा दिलाने,भेलौरी के गरीब बटेदारों की रक्षा करने,भूमि सर्वे के नाम पर छोटे किसानों और गरीबों से जमीन छीनने की साजिश पर रोक लगाने और स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगाने और खगड़िया जिला में वर्षों से किसानों के बंदोबस्ती बाली जमीनों के लगान पर रोक के खिलाफ निर्णायक संघर्ष चलाना है।सम्मेलन का समापन पार्टी जिला सचिवमंडल सदस्य कामरेड सुरेन्द्र प्रसाद ने किया।

Related Articles

Back to top button