वैशाली राजद 2025 – 28 सदस्यता अभियान की शुरुआत प्रखंड भगवानपुर मे अभियान सुपर फ्लॉप महुआ प्रखंड में सैकड़ो लोगो ने सदस्यता ग्रहण की!
वैशाली राजद 2025 – 28 सदस्यता अभियान की शुरुआत
प्रखंड भगवानपुर मे अभियान सुपर फ्लॉप
महुआ प्रखंड में सैकड़ो लोगो ने सदस्यता ग्रहण की!

जे टी न्यूज, वैशाली: आज दिनांक को वैशाली जिला में राजद सदस्यता अभियान 2025 -28 की शुरुआत की गई प्रखंड भगवानपुर में सदस्यता अभियान पूर्णत फ्लॉप फ्लॉप रहा मात्र 5 से 7 लोग की उपस्थिति थी सदस्यता अभियान सभा में राजद जिला अध्यक्ष बैजनाथ सिंह चंद्रवंशी, प्रखंड अध्यक्ष भगवानपुर, महिला सेल के प्रखंड अध्यक्ष निभा देवी दास सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे भगवानपुर प्रखंड के राजद के वरिष्ठ नेतागण शत्रुघ्न लोहिया, ललन कुमार, अखिलेश कुमार पप्पू सहित अन्य नेतागण ने आरोप लगाया कि सदस्यता अभियान सभा मे आने हेतु हम लोग को आमंत्रण नहीं किया गया!पार्टी में कोई अनुशासन नहीं है राजद भगवानपुर कमिटी पूर्णता निष्क्रिय है! भगवानपुर राजद कमेटी को भंग करते हुए नए सिरे से भगवानपुर प्रखंड अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी गण का चुनाव हो!

सक्रिय लोग को भगवानपुर प्रखंड कमिटी में स्थान मिले, राजद के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि कुछ लोग भगवानपुर में राजद के विकास के लिए राजनीति नहीं करते बल्कि पैसा और पद के लिए राजनीति करते हैं ऐसे लोग के निज बूथ से से राजद का हार होता विगत चुनाव का हर बूथ का विश्लेषण करके देख ले सब पता लग जाएगा ऐसे लोगों को बहिष्कार करने की जरूरत है वही प्रखंड महुआ में महुआ विधायक डॉ मुकेश रोशन के नेतृत्व में सैकड़ो लोगों ने राजद की सदस्यता ग्रहण की तथा लोगो ने राष्ट्रीय जनता दल के विचारधारा में आस्था व्यक्त किया!आस्था व्यक्त करने वालों में राजद के प्रदीप यादव प्रखंड अध्यक्ष नसीम रब्बानी, सहित अन्य लोग उपस्थित थे