लदनियां में 144 शिक्षकों को मिला नियुक्ति पत्र
लदनियां में 144 शिक्षकों को मिला नियुक्ति पत्र

जे टी न्यूज, मधुबनी : लदनियां प्रखंड के बीआरसी कार्यालय के सभागार में सक्षमता परीक्षा पास नियोजित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने के लिए बुधवार को एक सादे समारोह का आयोजन किया गया। प्रखंड प्रमुख प्रमिला देवी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के सक्षमता परीक्षा 1 उत्तीर्ण नियोजित 144 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया। नियुक्ति पत्र पाने के साथ ही ये अब राज्यकर्मी हो गए हैं। नियुक्ति पत्र प्रमुख प्रमिला देवी, बीडीओ राकेश कुमार ठाकुर, उपप्रमुख ध्रुव नारायण महतो, जदयू नेता सत्यनारायण साफी, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक जगदीश ठाकुर, डीटीओ चंद्रदेव यादव के हाथों इन शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया। कार्यक्रम का संचालन पंचायत समिति प्रतिनिधि मोहम्मद हसनैन आलम ने किया।

नियुक्ति पत्र प्राप्त करनेवालों में शिक्षक आलोक कुमार पांडेय, अर्चना सिंह, बलराम सिंह, नजीमुद्दीन अंसारी, दयाशंकर प्रसाद, सुनील कुमार, मिथिलेश कुमार राम, ओमप्रकाश यादव, अखिलेश कुमार राम, ममता कुमारी, प्रियंका कुमारी समेत अन्य शिक्षक शामिल हैं। इन शिक्षकों के बीच खुशी का माहौल था।
मौके पर बीआरपी मोहम्मद वाशिल, अमलेश कुमार रंजन, नवीन कर्ण, प्रभास कुमार, इरसाद आलम, कुलदीप कुमार सहित अन्य मौजूद थे।


