सतलखा में 28 क्विंटल प्रति हेक्टेयर हुआ गेंहू की उपज

सतलखा में 28 क्विंटल प्रति हेक्टेयर हुआ गेंहू की उपज


जेटी न्यूज। मधुबनी।
बिहार राज्य फसल सहायता योजना अंतर्गत कृषि वर्ष 2021-22 में आज मधुबनी जिला के रहिका प्रखंड अंतर्गत सतलखा पंचायत के ढेलफोरवा ग्राम (थाना संख्या-02) में रबी फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, मधुबनी शिवनंदन प्रसाद द्वारा किया गया। किसान मंगल राम की खेत में 10मी वर्ग मीटर क्षेत्र में गेहूं का वजन 11 किलो 790 ग्राम हुआ। इसकी उत्पादकता 23 क्विंटल 28 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर आंकलित किया गया l

 

पुनः सतलखा पंचायत के सतलखा ग्राम ( थाना संख्या-03) के लाल वचन मंडल के खेत में रबी गेहूं का फसल कटनी प्रयोग किया गया l 10 वर्ग मीटर खेत में 15 किलो 390 ग्राम हुआ, उत्पादकता दर एक्टिव कुंटल 78 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर अंकलित किया गया l

बताते चलें कि जिले में फसल उत्पादन के आकलन से एक वित्तीय वर्ष में फसलों के उत्पादन के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। इसमें मौसमों के फसल उत्पादन पर पड़ने वाले प्रभावों के साथ साथ अन्य कारणों की समीक्षा भी शामिल है। फसलों के उत्पादन को लेकर समय समय पर विभिन्न तकनीकी पहलुओं से जांच की जाती है। उक्त फसल कटनी की प्रक्रिया उसी श्रृंखला का एक हिस्सा है।

इस दौरान अवर सांख्यिकी पदाधिकारी शिव जी भट्ट, प्रखंड कृषि पदाधिकारी विश्वनाथ प्रसाद, कृषि समन्वयक सुरेंद्र चौधरी एवं मोहन चौधरी, प्रयोगकर्ता विजय चंद्र झा, किसान सलाहकार, मुखिया मिथिलेश कुमार झा, उप मुखिया मोहम्मद मेहताब, पंचायत समिति सदस्य शौकत भाट, किसान रोशन कुमार झा, सुगन मंडल, शिव नारायण मंडल, रघुनाथ मंडल, छोटन राम सहित अनेक गणमान्य ग्रामीण उपस्थित थे l

Related Articles

Back to top button