उदयनाचार्य के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्थापित करना सरकार का काम था- पुष्पम प्रिया चौधरी

उदयनाचार्य की प्रतिमा एवं चेयर शीघ्र स्थापित की जाएगी- डॉ. घनश्याम राय

उदयनाचार्य के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्थापित करना सरकार का काम था- पुष्पम प्रिया चौधरी

उदयनाचार्य की प्रतिमा एवं चेयर शीघ्र स्थापित की जाएगी- डॉ. घनश्याम राय

जे टी न्यूज, समस्तीपुर: द प्लुरल्स पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी एवं उदयनाचार्य रोसड़ा महाविद्यालय, रोसड़ा के प्राचार्य डॉ. घनश्याम राय रविवार को समस्तीपुर जिले के शिवाजी प्रखंड स्थित उदयनाचार्य के गांव करियन पहुंचे और उदयनाचार्य के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर व्याख्यान दिया। सर्वप्रथम उदयनाचार्य की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रसाद चढ़ाया गया।
प्लुरल्स पार्टी ने उदयनाचार्य द्वारा प्रकाशित दुर्लभ पुस्तकों को करियन स्थित पुस्तकालय को दान किया। ज्ञात हो कि उदयनाचार्य दसवीं शताब्दी में राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त विद्वान थे। उन्होंने उस समय मिथिलांचल समेत पूरे देश में बौद्ध धर्म के बढ़ते प्रभाव को रोकने का काम किया था। नास्तिक और आस्तिक के विचारों की लड़ाई में उदयनाचार्य ने आस्तिक को स्थापित करने का काम किया था।


उदयनाचार्य रोसड़ा महाविद्यालय रोसड़ा के प्रधानाचार्य डॉ घनश्याम राय ने कहा कि उदयनाचार्य रोसड़ा महाविद्यालय में उदयनाचार्य की प्रतिमा और उदयनाचार्य चेयर की स्थापना शीघ्र की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए विश्वविद्यालय को प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुष्पम प्रिया ने कहा कि उदयनाचार्य की कर्मस्थली को पर्यटन और दर्शनीय स्थल के रूप में स्थापित करना सरकार का काम था, जिसे अब तक की सरकारों ने नहीं किया। यह जिम्मेदारी अब हम युवाओं की है। पुष्पम प्रिया ने प्रधानाचार्य डॉ घनश्याम राय को उदयनाचार्य द्वारा लिखित पुस्तकों का दो संग्रह उपहार स्वरूप भेंट किया।

पुष्पम प्रिया ने कहा कि इन दोनों पुस्तकों को उदयनाचार्य महाविद्यालय के पुस्तकालय में रखा जाना चाहिए। आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों को पगड़ी एवं चादर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अन्य गणमान्यों के साथ उदयनाचार्य रोसड़ा महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक सह बर्सर डॉ. विनय कुमार भी उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button