माकपा का 24 वा पूर्वी चंपारण जिला सम्मेलन प्रारंभ

सांप्रदायिकता की आग में देश को जलाने वाली भाजपा को परास्त करो –ललन चौधरी

माकपा का 24 वा पूर्वी चंपारण जिला सम्मेलन प्रारंभ

सांप्रदायिकता की आग में देश को जलाने वाली भाजपा को परास्त करो –ललन चौधरी

जे टी न्यूज, सुगौली: भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की पूर्वी चंपारण जिला कमिटी का 24 वां सम्मेलन कामरेड अरविंद कुमार नगर सुगौली में प्रारंभ हुआ।
सम्मेलन के खुला अधिवेशन को संबोधित करते हुए पार्टी के बिहार राज्य सचिव ललन चौधरी ने कहा कि आज देश गंभीर संकट से गुजर रहा है। प्रधानमंत्री भाजपा के है लेकिन सरकार एन डी ए की है।फिर भी प्रधानमंत्री आर एस एस के साम्प्रदायिक एजेन्डो को आगे कर देश में तनाव पैदा कर रहे हैं।देश में महंगाई बढ़ रही है। बेरोजगारी बेतहाशा बढ़ रही है।सार्वजनिक क्षेत्र के तमाम उपक्रमों को बेचा जा रहा है।वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी सत्ता के लालच में आकर नरेंद्र मोदी की सांप्रदायिक नीतियों का समर्थन कर रहे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिंदुत्व पर आधारित देश में सरकार बनाना चाहते हैं ।

धर्मनिरपेक्षता की नकली जामा पहने लोहियावादी नीतीश कुमार भाजपा और आर एस एस की गोद में बैठ कर सत्ता का सुख भोग रहे हैं।देश और संविधान को धोखा देने वाले मोदी ,नीतीश सरकार को 2025 के विधान सभा चुनाव में हराना ही होगा।
सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के बिहार राज्य सचिव मण्डल सदस्य प्रभुराज नारायण राव ने कहा कि मोदी सरकार अदाणी और अंबानी की संपति को बढ़ाने में लगी है।संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है।यह सरकार घोर किसान विरोधी,मजदूर विरोधी,दलित विरोधी सरकार है।खाद और बीज का दाम धड़ल्ले से बढ़ रहा है।किसान परेशान हैं।खेती घाटे की होती जा रही है। इसके खिलाफ किसान ,मजदूर और खेत मजदूर एकजुट होकर संघर्ष कर रहे हैं।
सभा को पार्टी के सुगौली के पूर्व विधायक रामाश्रय सिंह ने कहा कि ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ किस प्रकार के लोगों द्वारा संघर्ष छेड़ी गई।इस लड़ाई में भगत सिंह,राजगुरु, सुखदेव,चंद्रशेखर आजाद जैसे लोगों ने कुर्बानियां दी।तो दूसरी तरफ मोहन दास करमचंद गांधी ने देश को आजादी दिलाई।आज उस आजादी को खत्म किया जा रहा है।
सभा की अध्यक्षता धनंजय पूरी ने की।सभा को ध्रुव त्रिवेदी,जिला सचिव सत्येंद्र मिश्र,बंकिम चंद्र दत्त,मुकेश कुमार,बृजकिशोर गुप्ता,एजाजुल हक,शमशुल अलम,संतोष कुमार आदि ने संबोधित किया।

Related Articles

Back to top button