रामगढ़वा एसजीएम +2विद्यालय परिसर में 13 पंचायतों का हुआ शिक्षक नियोजन, 3 पंचायतों का हुआ रद्द

रामगढ़वा एसजीएम +2विद्यालय परिसर में 13 पंचायतों का हुआ शिक्षक नियोजन, 3 पंचायतों का हुआ रद्द

जेटी न्यूज

डी एन कुशवाहा

रामगढ़वा पूर्वी चंपारण- स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के 16 पंचायतों में 13 पंचायतों का शिक्षक नियोजन गुरुवार को किया गया। जिसमें धनहर दिहुली, बैरिया ,शिवनगर इनरवा, पटनी, अमोदेई ,सकरार, रघुनाथपुर तथा रामगढ़वा पंचायत शामिल हैं। वही तीन पंचायतों में असामाजिक तत्वों के द्वारा विरोध प्रदर्शन एवं हो हल्ला करने के कारण शिक्षक नियोजन रद्द कर दिया गया। जिसमें अहिरौलिया, मुरला एवं सिंहासनी पंचायत शामिल हैं। रद्द किए गए पंचायतों में सिहासनी पंचायत का शिक्षक नियोजन सचिव का पद रिक्त होने के कारण किया गया। उक्त जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद सज्जाद ने बताया कि कुल 16 पंचायत शिक्षकों का नियोजन शुक्रवार को किया गया।

Related Articles

Back to top button