भाजपा की गोद में बैठे नीतीश कुमार की सरकार को आगामी चुनाव में हराना होगा प्रभुराज

भाजपा की गोद में बैठे नीतीश कुमार की सरकार को आगामी चुनाव में हराना होगा प्रभुराज

जे टी न्यूज, बेतिया: भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) का 14 वा सिवान जिला सम्मेलन संपन्न हुआ । सर्व प्रथम पार्टी का झण्डा बिहार राज्य सचिवमंडल सदस्य अहमद अली ने फहराया और शहीद बेदी पर प्रभुराज नारायण राव ने माल्यार्पण किया। शोक प्रस्ताव जिला सचिव फूल महमद अंसारी ने पेश किया ।सम्मेलन की अध्यक्षता अर्जुन यादव, दयानन्द सिंह तथा शिला देवी की अध्यक्ष मण्डली ने की।
सम्मेलन का उदघाटन पार्टी की बिहार राज्य सचिवमंडल सदस्य प्रभुराज नारायण राव ने करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिंदुत्व और राष्ट्रवाद के रास्ते पर देश को ले जाना चाहते हैं।वे हमारी गंगा जमुनी तहजीब को मिटा देना चाहते हैं।हमारा संविधान जो हमें अधिकार दिया है।ये उसे छीन लेना चाहते हैं।मोदी सरकार अमेरिकी साम्राज्यवाद तथा आर एस एस के इशारे पर देश को एक बार फिर गुलाम बनाना चाहते हैंl

हमारा देश युद्ध के विरुद्ध शांति के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है।फिलीस्तीन मुक्ति आंदोलन का हमारा देश दशकों से समर्थक रहा है। लेकिन मोदी सरकार नरसंहार करने वाली इजरायल के पक्ष में खड़ी है।हमें अपनी संविधान तथा देश की नीतियों को बचाना है।
14 वा सिवान जिला सम्मेलन का. सीताराम येचुरी नगर पार्टी कार्यालय सिवान में हो रहा है।फूल महमद अंसारी ने जिला का प्रतिवेदन पेश किया।पार्टी का बिहार राज्य सम्मेलन 22,23 ,24 दिसम्बर को दरभंगा में होगा।


समापन करते हुए राज्य सचिव मंडल सदस्य अहमद अली ने कहा कि मोदी सरकार से ही संविधान पर आरएसएस के इशारे पर खतरा उत्पन्न हो गया है।मोदी सरकार नफरत फैलाने में लगी हुई है। वह हमारे देश के माहौल को अशांत करना चाहती है ।हमारी सभ्यता और हमारी संस्कृति को मिटा देना चाहती है।
सम्मेलन ने 9 सदस्यीय जिला कमिटी का निर्वाचन किया ।जिसके सचिव फूल महमद अंसारी निर्वाचित हुए।
सम्मेलन ने राज्य सम्मेलन के लिए 4 प्रतिनिधियों का चुनाव किया। सम्मेलन को परमा प्रसाद,योगेंद्र सिंह,मार्कण्डेय दीक्षित,श्रीराम चौबे,अनूप सिंह आदि ने संबोधित किया।

Related Articles

Back to top button