भारत जोड़ो अभियान की बैठक में निर्णय

भारत जोड़ो अभियान की बैठक में निर्णय

जे टी न्यूज, मधुबनी:

आज मधुबनी जिला भारत जोड़ो अभियान की एक बैठक जीटू मैरिज हॉल में एडवोकेट बालेश्वर पासवान की अध्यक्षता में हुई। बैठक की कार्यवाही की संचालन डॉ रणजीत कुमार ने की। इस बैठक में सर्वसम्मति से जिला स्तरीय संगठन को विस्तार करने का निर्णय लिया गया। वहीं अनुमंडल, प्रखंड, पंचायत और बुथ स्तर पर संगठन को बनाने पर सहमति बनी। आज की बैठक में उपस्थित सभी लोग को सर्वसम्मति से जिला कोर कमिटी के सदस्य घोषित किए गए। साथ ही सात विधानसभा बार संयोजक मनोनीत किए गये।
इस अवसर पर उपस्थित समाजवादी नेता राम सुदिष्ट यादव, समाजसेवी प्रो इस्तियाक अहमद, चन्द्र वीर ना मंडल , राम सेवक राम, अरूण कुमार चौधरी, समाजसेवी विजय कुमार ठाकुर, गणेश यादव, राम एकबाल यादव, मनोज कुमार पासवान, रामानंद रामबालक मंडल, जितेन्द्र कुमार, सुनील कुमार, श्रवण नायक आदि ने अपने अपने महत्वपूर्ण विचार रखे।

Related Articles

Back to top button