दुनिया के हरेक भाषा, बोली में लाल सलाम का नारा गुंजता रहेगा – मनोज
जो कभी इन्क्लाब जिंदाबाद का नारा नहीं लगा पाए वो लाल सलाम क्या जाने - दिलीप झा
दुनिया के हरेक भाषा, बोली में लाल सलाम का नारा गुंजता रहेगा – मनोज
जो कभी इन्क्लाब जिंदाबाद का नारा नहीं लगा पाए वो लाल सलाम क्या जाने – दिलीप झा
जे टी न्यूज, मधुबनी।
भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) जिला सचिव मनोज कुमार यादव ने कहा मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा लाल सलाम पर की गई टिप्पणी की कड़ी आलोचना करती है, उन्होंने कहा कि दुनिया के मानव जीवन के संघर्ष में विश्वास करने वाले एक क्रांतिकारी दुसरे क्रांतिकारी को लाल सलाम कर अभिवादन, मित्रता को स्वीकार करता है और दुनिया के सभी भाषाओं, बोली में लाल सलाम का नारा गूंजायमान रहेगा जिसको कोई नहीं मिटा सकता,समानता लाने, आर्थिक विषमता को खत्म करने के लिए लाल सलाम का नारा सदैव सुनाई पड़ेगा। उन्होंने मोहन यादव सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल शोफिया कुरैशी पर अपमानजनक की गई टिप्पणी की नींदा की।सीपीएम जिला सचिव मंडल सदस्य दिलीप झा ने कहा कि जो आजादी के संघर्ष में कभी इन्क्लाब जिंदाबाद का नारा नहीं लगा पाए वो भला लाल सलाम क्या जाने, उन्होंने कहा कि गैर बराबरी और शोषणकारी व्यवस्था को बदल कर शोषण मुक्त समाज की स्थापना तक लाल सलाम का नारा लोग लगाते रहेंगे। मुख्यमंत्री ने भगतसिंह का अपमान किया लाल सलाम का नारा क्रांतिकारी भगत सिंह और उनके साथियों ने अभिवादन स्वीकार करने के लिए आजादी के लड़ाई में भी लाल सलाम का नारा लगाते रहे।जब तक दुनिया में उत्पीड़न और अन्यान्य रहेगा लाल सलाम रहेगा।