सीडीपीओ कार्यालय में घूस लेते रंगे हाँथ निगरानी के हत्थे चढ़े महेश झा

जेटी न्यूज मधुबनी

निगरानी विभाग ने मधुबनी जिले में फिर कार्रवाई करते हुए एक को दबोचा है। निगरानी के अधिकारियों ने राजनगर के सीडीपीओ कार्यालय में कार्यरत डाटा ऑपरेटर महेश कुमार झा को घूस की रकम के साथ दबोच कर पटना ले गई। निगरानी विभाग के छापामार दस्ता के प्रभारी डीएसपी सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि डाटा ऑपरेटर महेश कुमार झा के खिलाफ अजय कुमार भगत ने शिकायत की थी। जिसके आलोक में शिकायत का सत्यापन कराया गया था।

अजय कुमार भगत की पत्नी सहायिका के पद पर हैं। जिसके वार्ड में मातृत्व वंदना योजना में 10 लाभार्थियों के योजना की राशि लंबित थी। जिसे देने के एवज में 3300 रुपये घूस की मांग की जा रही थी। छापेमारी दल में प्रशिक्षु डीएसपी विकास कुमार श्रीवास्तव, पुलिस निरीक्षक ईश्वर प्रसाद, सुशील कुमार यादव, अवर निरीक्षक अविनाश कुमार झा, देवी लाल, मोहन पांडे, हवलदार नरेश कुमार मंडल शामिल थे।बता दे कि इसी माह के दो मार्च को निगरानी विभाग ने पंडौल के मनरेगा जेई दिनेशकांत ठाकुर को 55 हजार रुपये बतौर घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा था।

जिले में लगातार निगरानी की कार्रवाई से सरकारी विभागों में हड़कंप की स्थिति बन गई है। वहीं भारतीय जनवादी नौजवान सभा के जिलाध्यक्ष रामनाथ यादव ने कहा कि राज्य का हर जिला भ्रष्टाचार के सैलाब से लबालब है। लेकिन राज्य में एनडीए सरकार की अंतरात्मा अबतक सुध बुध खोए बैठी है। देश व दुनिया मे बिहार में बढ़ते अपराध की चर्चा हो रही है। लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मात्र गुस्सेल व आक्रमकता से लैश भाषणों में व्यस्त दिखाई पड़ रहे है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button