सिविल सोसाइटी समस्तीपुर के द्वारा
पांच सौ जरूरत मंदों के बीच किया गया कंबल वितरण
सिविल सोसाइटी समस्तीपुर के द्वारा
पांच सौ जरूरत मंदों के बीच किया गया कंबल वितरण

जे टी न्यूज, समस्तीपुर: समस्तीपुर।नव वर्ष के अवसर पर
“टीम केशव किशोर प्रसाद” और सिविल सोसाइटी समस्तीपुर के बैनर तले लगातार 24 वर्षों से चलते आ रहे अभियान साल का पहला काम बेसहारों के नाम के तहत 500 गरीब जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण का आयोजन पंचवटी चौक,धुरलख में किया गया।कार्यक्रम का संचालन आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा ने किया।कार्यक्रम का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर श्री दिलीप कुमार ने किया।

अनुमंडल पदाधिकारी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा “टीम केशव किशोर प्रसाद” के फाउंडर केशव किशोर प्रसाद जी समाजसेवीयों के बीच एक मिशाल है गरीब बेसहारों के बीच विभिन्न प्रकार के राहत वितरण में इनका पुरा साल गुजरता है और इनका अब तक का जीवन अनुकरणीय है। रिटायर्ड ए एस पी किशोरी महतो जी ने केशव किशोर प्रसाद को साधुवाद दिया। केशव किशोर प्रसाद ने संबोधित करते हुए कहा आप सभी लोगों का प्यार सम्मान का भाव हमें हमेशा अच्छा करने की प्रेरणा देती है।मौके पर समाज के प्रबुद्ध लोगों में डाक्टर सौरभ झा ,जिला अधिवक्ता आलोक कुमार सिंह,वरीय पदाधिकारी विवेकानन्द जी, प्रभात सिंह,शिवम,रोहित,आव्या श्री , अभिनव राज ,परमेश्वर प्रसाद,डॉ यू एस झा,सेवानिवृत डी एस पी किशोरी महतो डी ओ एल आई सी संजीव कुमार सिन्हा, उपस्थित थे।आगत अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन केशव किशोर प्रसाद ने किया।

