माकपा पश्चिम चम्पारण जिला कमिटी का आह्वान भाजपा हराओ,देश बचाओ

माकपा पश्चिम चम्पारण जिला कमिटी का आह्वान भाजपा हराओ,देश बचाओ

जे टी न्यूज, बेतिया: भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की पश्चिम चम्पारण जिला कमिटी की बैठक 25 दिसम्बर को बेतिया पार्टी कार्यालय में का. हरेन्द्र प्रसाद की अध्यक्षता में हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के बिहार राज्य सचिव मंडल सदस्य का. प्रभुराज नारायण राव ने कहा कि 2024 का लोक सभा चुनाव की तैयारी में भाजपा और मोदी सरकार लग गई है। 5 राज्यों की विधान सभा चुनावों मुख्य रूप से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़,राजस्थान में कांग्रेस को भारी पराजय झेलना पड़ा । जबकि तेलंगाना में कांग्रेस की जीत हुई। इस बीच विपक्षी गठबंधन इण्डिया की बैठक दिल्ली में हुई है। जिसमें मजबूती के साथ गांवों तक भाजपा हराओ,देश बचाओ नारे को ले जाने की जरूरत महसूस किया गया।

 


उन्होंने कहा कि देश में बिहार एक पहला राज्य है जहां भाजपा को उपेक्षा का दंश झेलना पड़ रहा है। जबकि महागठबंधन एक मजबूत स्थिति में है। हमें पश्चिम चम्पारण के जन जन तक जाकर मोदी सरकार की जन विरोधी,किसान विरोधी, नीतियों को उजागर करना चाहिए। मोदी सरकार संविधान और लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा रही है। सुप्रीमकोर्ट के सुझाव को नजर अंदाज कर मोदी सरकार अपनी कमिटी बना कर अपना पिट्ठू चुनाव आयोग बना लिया है। वो मनमाने ढंग से देश पर हुकूमत कर रही है। विपक्षी गठबंधन इण्डिया के खिलाफ उल जुल बयान दे रहा है।
हमें एकजुट मुकाबला करना है।

 


जिला मंत्री चांदसी प्रसाद यादव ने अपना प्रतिवेदन पेश किया।जिस पर अपनी विचारों को साथियों ने रखा।
बैठक में म. सैदुल्लाह, प्रभुनाथ गुप्ता,रामा यादव, शंकर कुमार राव, हरेंद्र प्रसाद,म. हनीफ,प्रकाश कुमार वर्मा, बी के नरुला,नीरज बरनवाल, सुशील श्रीवास्तव, अवध बिहारी प्रसाद,उमेश यादव,राजू बैठा,शंभू आलोक आदि ने भाग लिया।

Related Articles

Back to top button