धान अधिप्राप्ति की 50 अधिकारी करैंगे निगरानी

धान अधिप्राप्ति की 50 अधिकारी करैंगे निगरानी

जे टी न्यूज, मधुबनी।जिले के किसानों से धान अधिप्राप्ति पूरी सहजता एवं पारदर्शिता के साथ करने एवं पैक्सों द्वारा धान अधिप्राप्ति कार्य का जायजा लेने को लेकर जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा के निर्देश के आलोक में 50 वरीय अधिकारियों ने जिले के 101 पैक्सों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने भंडारण की व्यवस्था ,नमी मापक यंत्र ,मैप-तौल यंत्र, बैनर, बायोमेट्रिक मशीन,क्रय सह भुगतान पंजी, स्टॉक पंजी आदि पंजीयों का निरीक्षण किया । निर्देश दिया कि सभी पैक्स अनिवार्य रूप से दृष्टिगोचर स्थान पर बड़ा बैनर लगाना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही सभी पंजियो का संधारण करेंगे ।

उन्होंने कहा कि सभी पैक्स नमी मापक यंत्र एवं वज़न मशीन आदि को आदि को दुरुस्त रखेगे। सभी पैक्स जीपीएस युक्त वाहन का ही प्रयोग करेंगे।किसानों का धान पूरी पारदर्शिता के साथ क्रय किया जाए और ससमय उसका भुगतान भी सुनिश्चित किया जाए।

Related Articles

Back to top button