नव वर्ष कवि सम्मेलन का आयोजन कार्यक्रम का उद्घाटन हुआ
हिंदी भाषा साहित्य परिषद और साहित्य सृजन मंच
नव वर्ष कवि सम्मेलन का आयोजन कार्यक्रम का उद्घाटन हुआ

जे टी न्यूज, खगड़िया:
नव वर्ष के शुभ अवसर पर मां कात्यायनी के प्रांगण में जिला हिंदी भाषा साहित्य परिषद और साहित्य सृजन मंच के बैनर तले नव वर्ष कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय उपविकास आयुक्त अभिषेक कुमार पलासिया जी ने फीता काटकर किया।मुख्य अतिथि के रूप में पूर्णिया से आए डॉo केo केoचौधरी,उपस्थित थे। उद्घाटन के बाद कार्यक्रम की शुरुआत की गई।विदित हो कि दिवंगत साहित्यकार कैलाश झा किंकर ने ही मां कात्यायनी के प्रांगण में 27 वर्ष पहले इस कार्यक्रम की शुरुआत की।हर वर्ष 1 जनवरी को कवि सम्मेलन हिंदी भाषा साहित्य परिषद के बैनर तले निर्बाध रूप से चलता आ रहा है।जिसमे पूरे बिहार से साहित्यकार आकर कविता पाठ करते हैं और मां कात्यायनी की पूजा के उपरांत कवि सम्मेलन में भाग लेते हैं।इस कार्यक्रम में अनेक जिले से आए कवि भाग लिए और कविता पाठ किए। डॉoसुनील कुमार मिश्र ने कहा कि कैलाश झा किंकर के द्वारा शुरू किया गया यह कवि सम्मेलन हर वर्ष नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है।आए हुए सभी साहित्यकारों को पुष्प गुच्छ से सम्मानित किया गया ।घंटों चले इस कवि सम्मेलन में कविता की धारा बहती रही और श्रोता कविताओं का आनंद लेते रहे।कविता पाठ करने वालों कवियों में ,अमर शंकर झा सुब्बा( बेगूसराय), डॉoसुनील कुमार मिश्र, डॉoपुष्पा मिश्रा, विकास कुमार विधाता,चंपा राय, केo केo चौधरी,साधना भगत,संगीता चौरसिया,जगदूत के संपादक अरुण कुमार वर्मा, अवधेश्वर प्रसाद सिंह,पंकज पांडेय,,शशि शेखर,मधु कुमारी,आदि कवि उपस्थित हुए।
इधर ऑल रिपोर्टर्स यूनियन ऑफ नेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा का 65वां जन्मोत्सव धुम धाम से मना.महिला कवित्रियों ने जन्मदिन पर कबिता से बधाई दिए. वहीं जन्मोत्सव पर डॉ० केके चौधरी,संगिता चौरसिया,चम्पा राय, सूर्य कुमार पासवान सहित कई कवि ,पत्रकार,समाजसेवी, पदाधिकारियों ने भी दिर्घायू होने की कामना की.

