नहाने गए तीन दोस्तों की तालाब में डूबने से हुई मौत, मचा कोहराम

नहाने गए तीन दोस्तों की तालाब में डूबने से हुई मौत, मचा कोहराम

 

संजीव मिश्रा

देवघर/झारखंड:

कुंडा थाना क्षेत्र के सल्लूरायडीह गांव में मंगलवार शाम तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। गांववालों ने डूबते बच्चों को निकालकर बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

शाम करीब 4:30 बजे गांव निवासी नंदलाल मंडल का 10 वर्षीय पुत्र अंकित मंडल, गोपाल मंडल का 8 वर्षीय पुत्र डमरू मंडल व सरोज मंडल का 10 वर्षीय पुत्र बबलू मंडल एक साथ गांव के समीप तालाब में नहाने गए थे।

इसी दौरान तीनों डूब गए। जानकारी मिलने पर परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से तीनों बच्चों को तालाब से बाहर निकालकर अचेतावस्था में सदर अस्पताल पहुंचाया, वहां डॉक्टर ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही कुंडा थाना प्रभारी खद्दी कुजूर, एएसआई अरविंद कुमार सिंह अस्पताल पहुंचे व मामले की जानकारी ली।

इसके बाद पुलिस के समक्ष परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए मामले में किसी का दोष या किसी पर आरोप नहीं लगाया।

मृतकों के परिजनों के रोने-बिलखने से माहौल गमगमीन हो गया। पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button