लोकतांत्रिक जनपहल की बैठक आयोजित 

लोकतांत्रिक जनपहल की बैठक आयोजित 

 

जे टी न्यूज, मधुबनी:

लोकतांत्रिक जनपहल की एक बैठक श्रम भारतीय परिषद खादी भंडार के केंपस मधुबनी में हुई, जिसकी अध्यक्षता महादेव सनी पूर्व जिला परिषद सदस्य ने की। मंच की संचालन कुमार अवधेश ने किया।

लोकतंत्र बचाओ और संविधान की रक्षा पर सभी साथियों ने अपनी बातें विस्तार से रखी। लोकतंत्र और संविधान रहेगा या नहीं रहेगा विषय पर बोलते हुए साथी साहिद कमाल मुजफ्फरपुर ने कहा कि भाजपा सरकार के प्रधानमंत्री इरादतन लोकतांत्रिक और संवैधानिक संस्थाओं को खत्म करती जा रही हैं जिसे 2024 के चुनाव में हर हाल में रोकना होगा।

समाजवादी साथी राम सुदिष्ट यादव ने कहा कि भाजपा सरकार बहुमत का नाजायज लाभ उठाते हुए सदन से 141 विपक्षी सांसदों को सस्पेंड कर दिया और दुसरे दिन संसद में तीन बिल पास करवा ली है जो अलोकतांत्रिक के साथ ही बहुत खतरनाक भी है।

 

समाजसेवी साथी देवनाथ देवन ने कहा कि कार्यकर्ता का प्रशिक्षण शिविर लगाया कर वैचारिक रूप से लैस किया जाए। उसके बाद विभिन्न प्रखण्डों में कार्यक्रम के माध्यम से आम जनता को जागृत किया जाय।

अपने अध्यक्ष भाषण में महादेव साहनी ने कहा कि 2024 में पाखंडी और जुमले बाज भाजपा सरकार को हटाना होगा तभी देश में लोकतंत्र और संविधान बचेगा। साथ ही इंडिया गठबंधन के पक्ष में मजबूती से काम करना होगा तभी हम इस भाजपा सरकार को हटा सकते हैं।

 

मधुबनी जिला के संयोजक कुमार अवधेश ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है, जिसके कारण गरीब मजदूर की स्थिति बहुत ही दैनिए स्थिति है। इसके लिए मिलजुल कर सभी साथियों को संघर्ष करना होगा।

   बैठक में साथी सतनारायण यादव, रामराजी सिंह, सीताराम यादव, वकील यादव, सुरेंद्र मलिक, बचनू पासवान, शीला देवी, नागेश्वर पांडे, अजमल जिया, राजकुमारी देवी आदि ने भी बहुत ही महत्त्वपूर्ण विचार बैठक में रखें।

Related Articles

Back to top button