पीजी पढ़ाई की मिली स्वीकृति, होगा नागरिक अभिनंदन

पीजी पढ़ाई की मिली स्वीकृति, होगा नागरिक अभिनंदन

जे टी न्यूज, बहेड़ी, दरभंगा: बी एम ए कालेज, बहेड़ी में स्थानीय विधायक प्रोफेसर विनय कुमार चौधरी के सफल प्रयास एवं कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, प्रोफेसर संजय कुमार चौधरी की विशेष कृपा से विज्ञान एवं वाणिज्य में शैक्षणिक सत्र (2026-28) से पीजी स्तर तक की पढ़ाई की स्वीकृति मिलने पर महाविद्यालय परिवार एवं स्थानीय लोगों में काफी खुशी व्याप्त है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रोफेसर (डॉ) कुशेश्वर यादव‌ ने विधायक के प्रति हार्दिक आभार प्रकट करते हुए उनसे उपयुक्त समय की मांग की है ताकि महाविद्यालय में उनका भव्य नागरिक अभिनंदन किया जा सके। माननीय विधायक ने एक सप्ताह बाद के लिए अपना मंतव्य दिया है। विदित हो कि विधायक प्रोफेसर चौधरी के प्रयास से ही गत शैक्षणिक सत्र से इस महाविद्यालय में हिंदी में पीजी की पढ़ाई जारी हो सकी है। महाविद्यालय परिवार विधायक एवं कुलपति के प्रति सादर आभार प्रकट करते हुए अपने आप को मिथिला विश्वविद्यालय में गरिमामयी स्थान प्राप्ति के लिए प्रयत्नशील रहेगा।

Related Articles

Back to top button