नाला निर्माण में धंसना गिरने से एक मजदूर की मौत, दो घायल

नाला निर्माण में धंसना गिरने से एक मजदूर की मौत, दो घायल


जे टी न्यूज,समस्तीपुर : रविवार को कर्पूरी ग्राम थाना क्षेत्र में चल रहे नाला निर्माण के दौरान धंसना में दबने से एक मजदूर की मौत हो गई, वहीं दो अन्य मजदूरो के घायल होने की खबर है। बताते चलें कि वुडको के द्वारा नगर निगम क्षेत्र के कर्पूरी ग्राम थाना क्षेत्र स्थित शम्भू पट्टी जमुआरी नाला से आयकर कार्यालय तक नाला निर्माण किया जा रहा है। इस कार्य में जेसीबी से मिट्टी कटाई का काम चल रहा है। इसी क्रम में निर्माणाधीन नाले में एक जगह धंसना गिरने से तीन मजदूर उसमे दब गये। आनन फानन में स्थानीय लोगों की मदद से दो मजदूरों को निकाला जा सका, जब तक तीसरे मजदूर को निकाला जाता तब तक उसकी मौत गई। लोगों द्वारा सूचना मिलने पर अस्पताल से पहुंचे एंबुलेंस की मदद से घायल मजदूरों को सदर अस्पताल भेज दिया गया, इसी बीच कंपनी के कर्मचारी ने निजी एम्बुलेंस बुलवा कर मृतक का शव ले कर फरार हो गया। नाला निर्माण में लगे मजदूर दूसरे राज्यों के हैं, जिसमें मृतक पश्चिम बंगाल का था, इसलिए उसकी पहचान नहीं हो सकी।

Related Articles

Back to top button