दिव्यागं बच्चों के खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

 

*जे०टी०न्यूज:-*

केसरिया/पू०च०

स्थानीय बीआरसी स्थित राजकीय मध्य विद्यालय केसरिया बालक के परिसर में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय दिव्यांग बच्चों के खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन बीईओ विन्दा महतो ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में  प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न   विद्यालय के 26 दिव्यांग बच्चों ने भाग लिया।  आयोजित प्रतियोगिता में  दिव्यांग बच्चियों के लिए 100 मीटर दौड़ में मध्य विद्यालय ढेकहा के छात्रा राजनदंनी कुमारी प्रथम व प्राथमिक विद्यालय मझरिया के रानी कुमारी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। व आर्य कन्या उच्च विद्यालय की अंजली कुमारी तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालकों में मध्य विद्यालय सुन्दरा पुर के अरविंद कुमार प्रथम, मध्य विद्यालय रामाज्ञा टोला बेनीपुर के मनु कुमार द्वितीय स्थान व मध्य विद्यालय बनकट के रितु राज कुमार तृतीय स्थान प्राप्त किया है। चित्रकला प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय ढेकहा के राजनदंनी कुमारी प्रथम, मध्य विद्यालय सुन्दरापुर के अरविंद कुमार द्वितीय व मध्य विद्यालय रामाज्ञा टोला बेनीपुर के मनु कुमार तृतीय स्थान प्राप्त किया है। तो संगीत में मध्य विद्यालय लाला छपरा के टुनटुन कुमार प्रथम व मध्य विद्यालय ढेकहा राजनदंनी कुमारी, द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। मौके पर बीआरपी अजय कुमार श्रीवास्तव, प्रखण्ड समावेशी राजेश कुमार यादव, अरविंद कुमार, अखिलेश प्रसाद, लक्ष्मण प्रसाद, सोमेश्वर प्रसाद, विनायक बैठा, जगदीश बैठा समेत कई लोग उपस्थित थे।

Website Editor :- Neha Kumari

Related Articles

Back to top button