जिला मनरेगा प्रोग्राम पदाधिकारी ने खेल मैदान निर्माण का किया निरीक्षण

जिला मनरेगा प्रोग्राम पदाधिकारी ने खेल मैदान निर्माण का किया निरीक्षण

sdarab

जे टी न्यूज, सारण: जिला प्रोग्राम पदाधिकारी मनरेगा कुंदन कुमार ने मशरक के बहरौली और दुरगौली पंचायत में बन रहें खेल मैदान का स्थलीय निरीक्षण किया। मौके पर प्रखंड मनरेगा पदाधिकारी संजय साव,एई प्रेमचंद, सुनील कुमार, अब्बास हुसैन, शिवेंद्र, रामचंद्र समेत अन्य मौजूद रहें। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी कुंदन कुमार ने बताया कि मशरक प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में बिहार सरकार के द्वारा मनरेगा योजना अंतर्गत खेल मैदान का निर्माण किया जा रहा हैं जिसको लेकर मशरक प्रखंड क्षेत्र के बहरौली , दुरगौली सहित कई पंचायतों का दौरा कर मनरेगा खेल मैदान और बकरी पालन के लिए बने शेड का स्थलीय निरीक्षण किया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। उन्होंने निर्देश देते हुएं कहा कि खेल मैदान में उपयोग होने वाली सामग्री गुणवत्तापूर्ण व मानक के अनुरूप होनी चाहिए। यदि इसमें किसी तरह की गड़बड़ी होती है। तब संबंधित पदाधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button