जिला कांग्रेस कार्यालय खगड़िया में प्रेस वार्ता का आयोजन
जिला कांग्रेस कार्यालय खगड़िया में प्रेस वार्ता का आयोजन

जे टी न्यूज़, खगड़िया:
आगामी दिनांक 18 जनवरी 2025 को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के बिहार में पटना आगमन को लेकर खगड़िया जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय खगड़िया में प्रेस वार्ता का आयोजन किया। जिसमें बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा प्रतिनियुक्त खगड़िया जिला पर्यवेक्षक अमिता भूषण तथा जिला अध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान को प्रेस वार्ता करनी थी परन्तु अपरिहार्य कारणों से अमिता भूषण नहीं पहुंच सके लेकिन जिला अध्यक्ष गुड्डू पासवान ने अमिता भूषण के संदेश के साथ प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 18 जनवरी को राहुल गांधी के पटना आगमन पर स्वागत एवं यात्रा को यादगार बनाने के लिए बिहार के सभी जिलों से कांग्रेसजनों एवं समर्थकों की भारी संख्या में उपस्थिति रहेगी, खगड़िया जिला के सभी प्रखंडों के प्रखण्ड अध्यक्ष एवं पंचायत अध्यक्ष के अलावे सभी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष एवं प्रखंड अध्यक्ष पटना में स्वागत को लेकर तैयारी करने का निर्देश दिया गया है। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए गुड्डू पासवान ने कहा कि राहुल गांधी संविधान की रक्षा को लेकर संवेदनशील है, चुके केन्द्र सरकार संविधान पर कुठाराघात करने का प्रयास एवं संविधान निर्माता डॉक्टर भीम राव अंबेडकर जी को अपमानित करने का काम यह सरकार कर रही है जिसे कांग्रेस पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी ।
राहुल गांधी का भी आगमन इसी परिपेक्ष में हो रहा है जिसमें कांग्रेस द्वारा संविधान सभा का आयोजन किया जाएगा। जिला अध्यक्ष गुड्डू पासवान ने प्रेस वार्ता के माध्यम से कांग्रेसजनों अपील करते हुए अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का अनुरोध किया है। प्रेस वार्ता में गुड्डू ने दिल्ली में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय मुख्यालय के उद्घाटन पर बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का नया मुख्यालय सिर्फ भवन नहीं अपितु कांग्रेस का 140 वर्षों का गौरवगाथा है।उक्त मौके पर जिला उपाध्यक्ष बुद्धदेव प्रसाद यादव, जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार अधिवक्ता,ओबीसी कांग्रेस प्रदेश महासचिव संजय कुमार गुप्ता, एससी कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश कुमार अविनाश,जिला महासचिव कैलाश शर्मा, जिला सचिव राजीव उर्फ गुड्डू जी,मोo फिरोज आलम,कार्यालय मंत्री अवनी कुमार,अशोक साह आदि उपस्थित थे।


