ओम होलसेल बाजार की ओर से 24 दिसंबर को लगेगी कपड़ों की प्रदर्शनी

ओम होलसेल बाजार की ओर से 24 दिसंबर को लगेगी कपड़ों की प्रदर्शनी

जे टी न्यूज, सासाराम (रोहतास) शहर के सत्यम पैलेस में 24 दिसंबर को ओम

होलसेल बाजार की ओर से विभिन्न कंपनियों के कपड़ों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। ओम होलसेल बाजार के मालिक पुनीत अग्रवाल ने बताया कि सत्यम पैलेस में 24 दिसंबर को ओम होलसेल बाजार की ओर से दुकानदारों के लिए कपड़ों

की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जिसमें देश की 28 कंपनियां शामिल हो रही है। एक ही छत के नीचे कपड़ा व्यवसायियों को विभिन्न कंपनियों के सभी रेंज के कपड़े देखने और

खरीदने को मिलेंगे। इस प्रदर्शनी में कई मॉडल शामिल हो रही है जो तरह-तरह के साड़ी और सूट पहन कपड़ों के प्रदर्शनी में शामिल होंगी। वहीं पुनीत अग्रवाल ने बताया कि पिछले वर्ष भी ओम होलसेल बाजार की ओर से कपड़ों की प्रदर्शनी लगाई

गई थी। जिसमें कई कपडा कंपनियां शामिल हुई थी। इस प्रदर्शनी में साड़ी, सूट और रेडीमेड कपड़ा बनाने वाले कई नामी दिग्गज कंपनियां भी प्रदर्शनी में अपने स्टाल लगाएंगी। इस प्रदर्शनी से रोहतास जिले के अलावा आसपास के जिलों के कपड़ा

व्यवसायों को भी काफी फायदा होता है। जहां में कपड़ा पसंद कर वे ऑर्डर दे देते हैं और उन्हें माल उपलब्ध करा दिया जाता है। इसके लिए उन्हें बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। जिससे उनको आर्थिक लाभ भी होता है।

Related Articles

Back to top button