गोली व देसी कट्टा के साथ दो को थानाध्यक्ष ने दबोचा

गोली व देसी कट्टा के साथ दो को थानाध्यक्ष ने दबोचा

जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास) रोहतास जिला अंतर्गत करगहर प्रखंड के ग्राम अरूही टोला से थानाध्यक्ष विजय कुमार ने एक गोली व देशी कट्टा के साथ दो लोगो को धर दबोचा। प्राप्त जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम गठन किया गया था जो गुप्त सूचना के अनुसार ही फौरन उक्त स्थल पर पुलिस टीम रवाना हुई।

 

मौके वारदात से युवक के घर में गोली व देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर सलाखों में डाल दिया। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम सनी कुमार उम्र 22 वर्ष दूसरा धर्मवीर कुमार उम्र 19 वर्ष दोनों पिता मनोज चौधरी ग्राम अरूहीं टोला थाना करगहर जिला रोहतास बताया गया है।

 

वही दूसरा मामला 10 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम धर्मेंद्र राम पिता दूधनाथ राम ग्राम तेनुआ थाना करगहर जिला रोहतास बताया गया है।

 

तीनों गिरफ्तार व्यक्ति को तत्काल कार्रवाई करते हुए विधि सम्मत अग्रिम कार्रवाई हेतु न्यायालय भेजा गया। मामले की जानकारी करगहर थानाध्यक्ष विजय कुमार के द्वारा प्राप्त किया गया।

Related Articles

Back to top button