भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष ने किया मीडियाकर्मियों को सम्मानित
भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष ने किया मीडियाकर्मियों को सम्मानित
जे टी न्यूज, समस्तीपुर : सामुहिक प्रयास से संगठन को मजबूती प्रदान कर अगामी चुनावों में अपेक्षाकृत मजबूत सफलता हासिल करना हमारी प्राथमिकता होगी। शुक्रवार की देर शाम शहर के होटल कैलाश इन में आयोजित गेट टू गेदर के दौरान भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष द्वय ने उक्त बातें संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता किसी संगठन की रीढ होते हैं। इसलिए एक-एक कार्यकर्ता को साथ ले कर चलने से ही संगठन एवं पार्टी को सफलता मिलेगी। बताते चलें कि पिछले दिनों भाजपा ने समस्तीपुर में दो जिलाध्यक्षों को नियुक्त किया है। जिसमें समस्तीपुर पूर्वी की कमान शशिधर झा को सौंपी गई है, जबकि समस्तीपुर पश्चिमी में पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी महिला नेत्री नीलम सहनी को दी गई है। इस अवसर पर अध्यक्ष द्वय ने उपस्थित मीडिया कर्मियों को शाॅल एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित भी किया। मौके पर विधान पार्षद डाॅ तरूण कुमार चैधरी, जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, किसान मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रभात कुमार ठाकुर, कौशल पाण्डेय सहित कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।


