लोजपा रा सांसद के आभार कार्यक्रम के बैनर से लोजपा रा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान गायब,

लोजपा रा सांसद के आभार कार्यक्रम के बैनर से लोजपा रा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान गायब,


जेटी न्यूज।
समस्तीपुर। चौंकने की जरूरत नहीं है, ये सच है। सोमवार को लोजपा रामविलास के टिकट पर सबसे युवा सांसद की हैसियत से संसद पहुंची शाम्भवी के आभार कार्यक्रम पर पूरी तरह भाजपा का कब्जा दिखा। यहां तक कि इस कार्यक्रम केलिए बने बैनर पर प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर भाजपा के विधान पार्षद डॉ तरूण कुमार तक सभी भाजपा नेता की तस्वीर दिखी मगर लोजपा रा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की तस्वीर नहीं थी, इतना ही नहीं कार्यक्रम में भी जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार सिंह सहित कुछेक कार्यकर्ता ही मौजूद थे, वह भी सिर्फ औपचारिकत भर केलिए। कार्यक्रम के आयोजन से लेकर संचालन तक भाजपा कार्यकर्ताओं की ही सक्रियता दिखी। यह सब देखने के बाद खुसुरपुसुर तो होनी ही थी। लोग दबी जुबान से कहते सुने गये शाम्भवी सिर्फ कहने भर केलिए लोजपा रा की नेत्री हैं, असल में सांसद तो भाजपा की ही हैं। या यूं कहें कि जीतने के साथ ही सांसद को भाजपा नेता व कार्यकर्ता ओं ने हैक कर लिया। सुत्रों की माने तो चुनाव के दौरान साये की तरह सांसद के साथ रहने वाले जिलाध्यक्ष श्री सिंह भी जीत हासिल होने के बाद से ही पदाधिकारियों सहित हाशिये पर धकेल दिये गये हैं।

Related Articles

Back to top button