शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ का भव्य आयोजन

शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ का भव्य आयोजन

जे टी न्यूज, खगड़िया: बलुआही एन एच 31 शैल विधापीठ स्कूल में हो रहे श्री शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ का भव्य आयोजन को लेकर आज बलुआही योगिराज डॉ रामनाथ अघोरी बाबा घाट से कन्याओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई और नगर भ्रमण करते हुए बलुआही एन एच 31शैल विधापीठ स्कूल पहुँची और पूजा आरंभ किया गया। शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ के मुख्य जजमान बिहार पटना बियाडा के कार्यकारी निदेशक बलुआही निवासी संतोष कुमार सिन्हा हैं।
शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ जगद्गुरु वनांचल-धर्म पीठाधीश्वर स्वामी दीनदयाल जी महाराज वाराणसी के देखरेख में विद्वान भ्रमणों द्वारा पूरे विधी विधान से कराया जा रहा है।
मुख्य जजमान संतोष कुमार सिन्हा ने बताया कि यह शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा रुद्रमहायज्ञ आज 25 जनवरी से आरंभ होकर 02 फरवरी लगातार नौ दिनों तक चलेगी। जिसमें 31 जनवरी को शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा होगा तथा 02 फरवरी को पुर्णाहुति एवं भंडारा किया जायेगा। शैल विधापीठ स्कूल के प्रांगण में मेरे भाई स्मृतिशेष संजय कुमार सिन्हा द्वारा भव्य शिव मंदिर बनाया गया था जिसका प्राण प्रतिष्ठा नहीं हुआ था जो आज से आरंभ हो गया।
पूर्व एमलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने बताया कि बलुआही एन एच 31 शैल विधापीठ के प्रांगण में शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्रमहायज्ञ के साथ आज 25 जनवरी 2025 से प्रतिदिन दिन के 03 बजे से रात के 08 बजे तक श्रीमद भागवत कथा होगा।आज 251 कन्याओं द्वारा कलश यात्रा निकालकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। आप तमाम धर्मप्रेमी खगड़िया शहरवासी सहित जिलावासियों से आग्रह है कि इस शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्रमहायज्ञ एवं भागवत कथा में भाग लेकर धार्मिक कार्य में भाग लें।
जगद्गुरु वनांचल-धर्म पीठाधीश्वर स्वामी दीनदयाल जी महाराज ने कहा कि श्रीमद भागवत कथा सुनने से व्यक्ति को सृष्टि के रहस्यों और जीवन के चक्र को समझने में मदद मिलती है।
कथा सुनने से भक्ति का उदय होता है और जीवन में सुधार होता है।
कथा सुनने से जन्म-जन्मांतर के पापों से मुक्ति मिलती है।
कथा सुनने से मृत्यु का भय दूर होता है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से वार्ड पार्षद सह लोजपा जिलाध्यक्ष शिवराज यादव, नीतू सिन्हा, रागनी सिन्हा, राजीव कुमार सिन्हा, सिंटू सिन्हा, गगन सिन्हा, रणवीर सिन्हा, बिपिन साह, मुकेश कुमार, पूर्व वार्ड पार्षद सह राजद जिला मीडिया प्रभारी रणवीर कुमार सहित बलुआही निवासी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button