विज्ञान प्रदर्शनी व भोजन उत्सव मेला संपन्न
वर्ग तीन से लेकर नौ के विद्यार्थियों ने दिखाया अपना हुनर
विज्ञान प्रदर्शनी व भोजन उत्सव मेला संपन्नवर्ग तीन से लेकर नौ के विद्यार्थियों ने दिखाया अपना हुनर

जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास)रोहतास जिला अंतर्गत करगहर में शनिवार के दिन श्री साई इंटरनेशनल विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी व भोजन उत्सव मेला संपन्न हुआ। जिसमें वर्ग तीन से लेकर नौ के विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक फूड आइटम बनाएं। यह मेला प्रत्येक वर्ष विद्यालय में विद्यार्थियों के विज्ञान और प्रौद्योगिकी होम साइंस के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है।कोई विद्यार्थी लिट्टी चोखा तो कोई मंचूरियन कोई सरसों का साग और मक्के की रोटी। वही वर्ग 7 के अंश कुमार और आयुष कुमार ने चॉकलेट शेक कोल्ड कॉफी ओरियो मिल्क शेक बना कर दर्शकों का मन मोह लिया। कोई गुलाब जामुन तो कोई गोलगप्पे का आनंद लिया। अन्य राज्यों के प्रसिद्ध व्यंजन भी प्रस्तुत किए गए। साइंस मॉडल में मुख्य रूप से एसिडिक बारिश के प्रभाव बांध मिनी जनरेटर स्मार्ट सिटी मॉडल मोशन सेंसर का कार्य पानी का इलेक्ट्रोलिसिस चंद्रयान 3 मॉडल आधुनिक और प्राचीन कृषि पर मॉडल प्रस्तुत किए गए। बता दे की साई इंटरनेशनल विद्यालय प्रखंड क्षेत्र में पहला ऐसा विद्यालय है जो विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ हर एक्टिविटी को प्रोत्साहित करता है। विद्यालय में पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ विद्यार्थियों में शिष्टाचार एवं संस्कार भी डाला जाता है।
साईं स्कूल के डायरेक्टर कुंदन पांडेय ने बताया कि मेरे विद्यालय में विद्यार्थियों द्वारा एक से एक बढ़कर कार्यक्रम भी पेश किया जाता है। बच्चों की एक्टिविटी के साथ-साथ खेलकूद का भी व्यवस्था है। वही प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को मेडल और शील्ड देकर उनके हौसलों को बुलंद किया गया। साथ ही विद्यालय के तरफ से आए हुए अतिथियां को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। मौके पर उपस्थित विद्यालय के डायरेक्टर कुंदन पांडेय प्रधानाध्यापिका आरुही पांडेय शिक्षक साकेत सिंह नवीन सिंह कृष्णा पांडेय मिथिलेश दुबे राजेश मिश्रा बकसडा पंचायत के मुखिया गुलबाशो पांडेय शिक्षिका प्रगति उपाध्याय ज्योति कुमारी प्रियांशु कुमारी डिंपल पांडेय अंजली कुमारी स्वीटी उपाध्याय के साथ बहुत सारे अभिभावक गण भी उपस्थित रहें।


