डीएसपी विप्लव कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस करके दी जानकारी

दुल्लीपट्टी में हुए गोली कांड मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

जे टी न्यूज़, जयनगर :डीएसपी विप्लव कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस करके दी जानकारी
जयनगर के दुल्लीपट्टी में हुए गोलीबारी कांड मामले में एक आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर मंगलवार को थाना परिसर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विप्लव कुमार के नेतृत्व में प्रेस वार्ता की गई। प्रेस वार्ता के दौरान डीएसपी विप्लव कुमार के द्वारा थाना अध्यक्ष अमित कुमार व अपर थाना अध्यक्ष शुभम कुमार की उपस्थिति में दी गई जानकारी के मुताबिक 26 जनवरी रविवार की शाम थाना क्षेत्र के दुल्लीपट्टी कस्तुरबा विद्यालय के समीप के पास रोड के किनारे दो मोटरसाइकिल पर सवार चार अज्ञात अपराधियों के द्वारा थाना क्षेत्र कुआढ निवासी सतो यादव और खजौली थाना क्षेत्र के छपराढ़ी निवासी पप्पू कुमार यादव को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया था। गोलीबारी घटना को अंजाम देने के पश्चात अपराधी फरार हो गया। मामले के उद्भेदन व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु त्वरित कार्रवाई हेतू एसआइटी टीम का गठन किया गया। जख्मी पप्पू कुमार यादव के फर्द ब्यान के आधार पर मामला दर्ज किया गया। घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना के उद्भेदन एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक मधुबनी द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जयनगर के नेतृत्व में एसआईटी टिम का गठन किया गया। एसआईटी टिम द्वारा त्वरित कार्यवाई करते हुए घटना के 24 घंटा के अन्दर मामले में संलिप्त एक प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। मामले में गिरफ्तार आरोपी की पहचान थाना क्षेत्र के गोबराही निवासी 36 वर्षिय अजित कुमार बताया जाता है। गिरफ्तार आरोपी की गिरफ्तारी गोबराही गांव उसके घर से किया गया। मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी कि जा रही है। गिरफ्तार आरोपी अजित का अपराधिक इतिहास रहा है । एसआइटी छापेमारी दल में थाना अध्यक्ष अमित कुमार, अपर थाना अध्यक्ष शुभम कुमार, पु.नि.अनुप कुमार तकनिकी शाखा, पु. नि.बिक्रम आचर्या रामजी सिंह तकनिकी शाखा समेत अन्य पुलिस बल शामिल है।

Related Articles

Back to top button