डॉ. माधवेंद्र झा की अध्यक्षता में यूभीके कॉलेज कड़ामा में वर्ग प्रबंधन सह संचालन समिति की महत्वपूर्ण बैठक

डॉ. माधवेंद्र झा की अध्यक्षता में यूभीके कॉलेज कड़ामा में वर्ग प्रबंधन सह संचालन समिति की महत्वपूर्ण बैठक

जे टी न्यूज, पुरैनी:
बी एन एम यू मधेपुरा एवं बिहार सरकार से संबद्धता प्राप्त यूभीके कॉलेज, कड़ामा आलमनगर परिसर में शुक्रवार को वर्ग प्रबंधन सह संचालन समिति की एकदिवसीय महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. माधवेंद्र झा ने की। इस बैठक में कॉलेज के शैक्षिक कार्यों को लेकर कई अहम बिंदुओं पर चर्चा की गई और सुधारात्मक कदम उठाने का निर्णय लिया गया।बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अगले सत्र से सभी शिक्षक अपने-अपने विषयों को रोचक और आकर्षक तरीके से पढ़ाने का प्रयास करेंगे, ताकि नामांकन संख्या में वृद्धि हो सके और अच्छे विषयों के लिए विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जा सके। इसके अलावा, यह तय किया गया कि नामांकन से लेकर सीआईए परीक्षा, सैद्धांतिक परीक्षा, प्रायोगिक परीक्षा तक प्रक्रिया में समय का सही प्रबंधन किया जाएगा, ताकि शैक्षिक निरंतरता बनी रहे। महाविद्यालय शैक्षिक समिति और प्रशासन का कर्तव्य होगा कि वे पहले सेमेस्टर से लेकर आठवें सेमेस्टर तक सभी छात्रों को निरंतर कोर्स संचालन उपलब्ध कराएं। बैठक में यह भी प्रस्ताव रखा गया कि 80% से कम उपस्थिति वाले छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति न दी जाए, ताकि शैक्षिक गुणवत्ता बनी रहे। साथ ही, खेल, संस्कृति और राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) से जुड़े स्वयंसेवकों के विभिन्न कार्यक्रमों में सहयोग देने के लिए महाविद्यालय प्रशासन द्वारा आर्थिक सहयोग देने की स्वीकृति दी गई। प्रगति यात्रा के तहत वेतनानुदान की स्वीकृति के लिए भी बैठक में गंभीरता से विचार किया गया। सदस्यों ने इस संदर्भ में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, वित्त मंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री विजय कुमार चौधरी, और विधान पार्षद सदस्य संजीव कुमार सिंह का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने महाविद्यालय के लिए आवश्यक पहल की।                                                                                                       बैठक के दौरान उप प्रधानाचार्य डॉ. ललन कुमार झा, प्रोफेसर कुशेश्वर झा, प्रो. शिव किशोर सिंह, प्रो. ओम प्रकाश यादव, प्रो. कुमार राजीव रमन, डॉ. शेखर झा, प्रोफेसर प्रकाश मिश्रा, प्रोफेसर रंजीत कुमार, प्रोफेसर विनोद शंकर, प्रोफेसर प्रेमनाथ आचार्य, और प्रोफेसर शिवकुमार यादव सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक और विभागाध्यक्ष भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button