कामेश्वर चौपाल के निधन से राजनीतिक महकमे में हुई अपूर्णीय क्षति: शास्त्री

कामेश्वर चौपाल के निधन से राजनीतिक महकमे में हुई अपूर्णीय क्षति: शास्त्री

जे टी न्यूज, खगड़िया:
राम मंदिर की पहली ईंट रखने वाले, पूर्व विधान पार्षद, दलितों पिछड़ों के बुलंद आवाज, श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के स्थाई सदस्य, विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री रहे, श्रद्धैय कामेश्वर चौपाल के निधन से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में अपूर्णीय क्षति हुई है। उक्त बातें जन कल्याण संघ एक आवाज के राष्ट्रीय प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने श्री चौपाल के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक संवेदना प्रकट करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि कामेश्वर बाबू सम्पूर्ण जीवन धार्मिक, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यों में समर्पित रूप से व्यतीत किया। वे वास्तव में सच्चे जन सेवक थे। उनकी कृति हमलोगों के लिए सदैव प्रेरणा स्रोत बनी रहेगी।
उनके निधन पर जन कल्याण संघ एक आवाज के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कमिंदर पासवान, राष्ट्रीय सचिव प्रमोद पासवान, प्रदेश अध्यक्ष ललन पासवान आदि संघ के नेताओं ने गहरा शोक संवेदना प्रकट किया।

Related Articles

Back to top button