पटेल इलेवन ने ईजेसीसी कप पर कब्जा जमाया
राजद नेता मंडल अविनाश आनंद रहे मुख्य अतिथि
पटेल इलेवन ने ईजेसीसी कप पर कब्जा जमाया राजद नेता मंडल अविनाश आनंद रहे मुख्य अतिथि
जे टी न्यूज, फारबिसगंज:
फारबिसगंज प्रखंड के पुरवारी झिरुआ में आयोजित ईजेसीसी कप क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को खेले गए। इस रोमांचक मैच में इकरा इलेवन और पटेल इलेवन के बीच कड़ा संघर्ष हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए इकरा इलेवन ने निर्धारित 20 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर कुल 162 रन बनाए। इसके बाद पटेल इलेवन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। इस ऐतिहासिक मुकाबले में पटेल इलेवन ने अपनी जीत से सभी का दिल जीत लिया। मैच के बाद, राजद नेता मंडल अविनाश आनंद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे, जिन्होंने विजेता टीम पटेल इलेवन को पंद्रह हजार रुपये का नकद इनाम और एक चमचमाता हुआ कप प्रदान किया। वहीं, इकरा इलेवन को उपविजेता घोषित करते हुए प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि दीपक सुमन और राजद नेता क्रांति कुमार ने उन्हें रनर-अप कप के साथ दस हजार रुपये का नकद इनाम दिया। इस टूर्नामेंट ने क्रिकेट प्रेमियों के बीच नया उत्साह और रोमांच उत्पन्न किया। पटेल इलेवन की जीत ने उनके प्रशंसकों को गौरवान्वित किया और यह आयोजन क्रिकेट के प्रति जुनून और समर्पण को और बढ़ावा देने में सफल रहा। इस टूर्नामेंट के आयोजन में पूर्व पंचायत समिति जाहिद आलम, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि कमरूल, मुखिया प्रतिनिधि शीष रब्बानी, पंचायत समिति अबुलेश, समाजसेवी इब्रार आलम मुन्ना, आकिश रेज़ा, साकिब रेज़ा, डॉ. आजाद, डॉ. दिलीप मंडल, समाजसेवी तारिक अनवर, राजा अली, इरशाद राही, आशीष यादव, ब्रजेश यादव आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



