जीएमआरडी कॉलेज में नव नामांकित छात्र-छात्राओं केलिए तीन दिवसीय प्रेरण-सत्र आरंभ

जेटी न्यूज
समस्तीपुर/मोहनपुर (एसएनबी)। जिले के मोहनपुर स्थित जीएमआरडी कॉलेज के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय प्रेरण-सत्र का समारोह पूर्वक शुभारंभ हुआ। प्रेरण सत्र के पहले दिन सर्वप्रथम प्रधानाचार्य प्रो.(डॉ.) कुशेश्वर यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर विज्ञान संकाय के छात्रों के लिए आयोजित प्रेरण-सत्र का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ गौतम कुमार ने आज के कार्यक्रम पर विस्तार से प्रकाश डाला और विषय प्रवेश कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य प्रो (डॉ) कुशेश्वर यादव ने अपने संबोधन में छात्र-छात्राओं की पचहत्तर प्रतिशत उपस्थित पर जोर देते हुए कहा कि इसके बिना छात्र-छात्राओं को आंतरिक परीक्षा में सम्मिलित नहीं होने दिया जाएगा। साथ ही संस्कृत के श्लोक अप्प दीपो भवः के द्वारा उन्हें स्वयं प्रकाशित होने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि छात्र-छात्राओं के लिए प्रत्येक सेमेस्टर में प्रेरण-सत्र का आयोजन किया जाएगा। जिससे कि छात्रों की नियमित एवं अधिकतम उपस्थिति सुनिश्चित किया जा सके। वहीं गणित विभागाध्यक्ष डॉ ब्रजेश कुमार ने बताया कि महाविद्यालय में छात्रों का आगमन व पठन पाठन के लिए आवश्यक रूप रेखा तैयार की गई है। इसके सफल कार्यान्वयन केलिए छात्रों की उपस्थिति अनिवार्य है। इस कड़ी में जंतु विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ शशि शेखर सुमन, रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष महेश्वर कुमार चैधरी और भौतिकी विभाग की विभागाध्यक्ष अर्चना कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अकादमिक पदाधिकारी डॉ. संतोष कुमार ने महाविद्यालय की गौरव गरिमा का बखान करते हुए शिक्षक छात्रों के संबंध को अटूट बताया। धन्यवाद ज्ञापन दर्शन शास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ दिनेश प्रसाद द्वारा किया गया।


