रामगढ़वा प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आगामी 11 जून को होगी

जेटी न्यूज, रामगढ़वा-: स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर तजम्मुल हुसैन पासा द्वारा मंगलवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में एक बैठक आयोजित की गई है। जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में 11जून रोज शुक्रवार को पूर्वाह्न 10: 30 बजे बैठक आयोजित होगी। इसकी जानकारी देते हुए श्री पाशा ने बताया की आगामी 27 जून से प्लस पोलियो कि शुरूआती अभियान के साथ कोविड टीकाकरण की सफलता में सहयोग हेतु प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन किया गया है।

इस बैठक में सांसद, विधायक, प्रमुख, उप प्रमुख, प्रखंड अध्यक्ष मुखिया संघ व सभी मुखिया सभी पंचायत समिति, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, थानाध्यक्ष रामगढ़वा, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखंड प्रतिनिधि, यूनिसेफ, डब्लू एचओ तथा सभी महिला केयर प्रवेशिका आदि लोग शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button