संत शिरोमणि महासंत रविदास का जयंती धूमधाम से मनाया गया

संत शिरोमणि महासंत रविदास का जयंती धूमधाम से मनाया गया

जे टी न्यूज, अलौली/खगड़िया। फरकिया मिशन देश बचाओ अभियान के बैनर तले संत शिरोमणि महासंत रविदास जी का 648 वां जयंती श्री युवक प्रखंड पुस्तकालय अलौली एवं सदर अस्पताल चौक अवस्थित संपर्क कार्यालय खगड़िया में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने किया। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि महान संत, समाज सुधारक, दार्शनिक, कवि, प्रेरणा स्रोत थे। श्री यादव ने कहा कि संत रविदास उर्फ रैदास का जन्म माघी पूर्णिमा को 1377 ई में दिन रविवार को उत्तर प्रदेश के बनारस शहर के निकट गोविंदपुर गांव में हुआ था। वे कर्म पूजा, कर्म की प्रधानता देते हुए मन चंगा तो कठौती में गंगा जैसे कहावत कहकर दोहा कविता के माध्यम से समाज को जागृत करने का मजबूत पहल किया। उन्होंने अंधविश्वास पाखंडवाद मनुवाद धर्मबाद जातिवाद कर्मकांड उच्च नीच भेदभाव विषमता के खिलाफ जागरूकता पैदा किया। उनके जीवनी व्यक्तित्व कृतित्व से सीख लेने की जरूरत है। उनका कथन विचार दर्शन सोच वर्तमान समकालीन समय में प्रासंगिकता बढ गई है।
कार्यक्रम में लालमणि सदा बृजनंदन महतो रामचंद्र यादव ललन शाह धर्मेंद्र कुमार सुनील कुमार मुरली रविदास आदित्य कुमार संजय कुमार सत्यम कुमार उत्तम कुमार आदि ने भाग लिया।

Related Articles

Back to top button