20 फरवरी को बिस्फी प्रखंड कार्यालय पर वामपंथी दलों का होगा विशाल धरना – मनोज

20 फरवरी को बिस्फी प्रखंड कार्यालय पर वामपंथी दलों का होगा विशाल धरना – मनोजजे टी न्यूज़, बिस्फी : आज भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी) बिस्फी लोकल कमिटी की बैठक किसान भवन में आयोजित हुई बैठक की अध्यक्षता ललित कुशवाहा ने किया, बैठक में सीपीएम मधुबनी जिला सचिव मनोज कुमार यादव के दिशा निर्देश में हुई, बैठक को संबोधित करते सीपीएम जिला सचिव मनोज कुमार यादव ने कहा कि पूरे देश में आज केंद्रीय बजट के खिलाफ वाम दलों के नेताओं ने सड़क पर आंदोलन कर रहा है जिसमें बिस्फी में प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर सीपीएम सहित वाम दलों का 20 फरवरी को विशाल धरना आयोजित होगी, बिस्फी लोकल कमिटी ने निर्णय लिया कि बजट में किसान मजदूरों को उपेक्षा करने सहित बिस्फी में प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा,जॉब कार्ड , शौचालय सहित सभी योजनाओं में लुट के खिलाफ जोरदार धरना होगी जिसमें बड़े स्तर पर किसान मजदूर महिलाओं की भागीदारी होगी बैठक में विन्दु यादव, सुमित्रा देवी, अखिलेश पंजियार, महेश शहनी, हलखोरी महतो , सीताराम यादव, अरुण कुमार सहित अन्य नेता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button