जयवीर कुशवाहा बने जदयू किसान व सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष
जयवीर कुशवाहा बने जदयू किसान व सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष

जे टी न्यूज, मधुबनी : बिहार प्रदेश जदयू किसान व सहकारिता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनोज कुमार के द्वारा लदनियां प्रखंड के सिधपा गांव निवासी जयवीर सिंह कुशवाहा को प्रदेश जदयू किसान व सहकारिता प्रकोष्ठ का उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर जदयू कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। श्री सिंह सामाजिक व राजनीतिक कार्यो में हिस्सा लेते रहे हैं।

उनके मनोनयन पर विधायक मीना कुमारी, प्रो. रामप्रसाद सिंह, योगेन्द्र सिंह, भोगेन्द्र सिंह, प्रखंड जदयू अध्यक्ष कारी ठाकुर, राधे प्रसाद सिंह, विजय कुमार राम, बलिराज सहनी, रामवृक्ष सिंह, रंजीत कुशवाहा, अरविन्द पासवान, बिंदु कामत, विन्देश्वर पंडित, नरेश शर्मा, रामकुमार राय, देवनारायण सहनी,रामसुन्दर सिंह, दुखी पासवान, चांद कामत सहित अन्य लोगों ने पार्टी आलाकमान नीतीश कुमार व प्रदेश किसान व सहकारिता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनोज कुमार के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा है कि इसके मनोनयन से संगठन में मजबूती आएगी। पार्टी को नया आयाम मिल सकेगा।


