विधायक डॉ संजीव कुमार ने आवास पर लगाया जनता दरबार

विधायक डॉ संजीव कुमार ने आवास पर लगाया जनता दरबार
जे टी न्यूज

खगड़िया: परबत्ता विधायक डॉ संजीव कुमार ने अपने परबत्ता स्थित आवास पर कार्यालय में जनता दरबार लगाया। विभिन्न जगहों से आए लोगों की समस्याओं से विधायक रूबरू हुए और संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को समस्याओं से अवगत कराकर तुरंत समाधान करने का निर्देश दिया। बताया कि लोग अपनी समस्या लेकर आए थे। उनको सुना व अधिकारियों को उसके निष्पादन के लिए निर्देश दिया है। उसके बाद क्षेत्र में कई हो रहे विकास कार्य का शिलान्यास और उद्घाटन किया।
परबत्ता प्रखंड के सियादातपुर अगुवानी पंचायत के डुमरिया बुजुर्ग ग्राम विधायक निधि से निर्मित सड़क का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया। फिर परबत्ता प्रखंड के भरतखंड ग्राम में केदार भगत के घर से कब्रिस्तान तक बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया।अपने संबोधन में कहा कि हमारा लक्ष्य ही हर क्षेत्र में विकास करना है। जिसमें सड़क की विशेष महत्ता होती है। जहां यह सड़क का शिलान्यास किया गया है। मेरा लक्ष्य है कि अपने कार्य काल में एक भी कच्ची सड़क न बचे सबका समय रहते पक्कीकरण कराया जायेगा।
उसके कबेला ग्राम में हो रहे 9 दिन से चल रहे राम ध्वनि महायज्ञ के समापन में भाग लिया।


सावन मास के सोमवारी के परबत्ता मे रविवार की शाम भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन परबत्ता विधायक डॉ संजीव कुमार ने किया इसके पूर्व आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने विधायक का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
मौके पर विधायक ने कहा कि भक्ति में अपारशक्ति है। इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन से मानसिक विकार दूर होता है। साथ ही लोगों में नई ऊर्जा का भी संचार होता है ।आर एन सिंह विचार मंच के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष ललन शर्मा,जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुबोध साह जदयू पूर्व प्रखंड अध्यक्ष ध्रुव कुमार शर्मा, परबत्ता मुखिया संघ अध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा, सौढ उत्तरी मुखिया उमेश सिंह, तेमथा करारी मुखिया राजीव चौधरी, गौतम पोद्दार , मुखिया बबलू सिंह , समिती सदस्य लालरत्न कुमार, माया राम मंडल, गौतम सिंह, रवि यादव, जेडीयू जिला , परबत्ता प्रमुख प्रतिनिधि बबलू मंडल, एमएलसी प्रतिनिधी राजू कुमार ,उपाध्यक्ष मणिभूषण राय, गौरव चौधरी, नीलेश पासवान खिराड़ीह मुखिया राहुल कुमार सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button