लिपिक शंभू चटर्जी की सेवानिवृत्ति उपरांत सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन
लिपिक शंभू चटर्जी की सेवानिवृत्ति उपरांत सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन
जे टी न्यूज, समस्तीपुर: समस्तीपुर जिले के पूसा प्रखंड के +2 सर्वोदय उच्च विद्यालय वैनी पूसा के लिपिक शंभू चटर्जी की सेवानिवृत्ति के उपरांत आज उनके सम्मान में सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पूर्व शिक्षक सच्चिदानंद झा की अध्यक्षता में सफल संचालन में आयोजित सम्मान समारोह में स्वागत भाषण विद्यालय के विज्ञान शिक्षक अभय कुमार ने दिया और शंभू चटर्जी के क्रिया कलाप की प्रशंसा की।इस समारोह में पूर्व शिक्षक अनिल कुमार झा, अरविंद कुमार कुमुद, विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक माधव चंद्र, संगीत शिक्षिका अमृता कुमारी, शिक्षक मनोज कुमार ठाकुर, जयकृष्ण कुमार, कपूरी कुमार,मो रजी,धीरज कुमार, सुरजीत कुमार, सुभाष शर्मा,परिचारी उमेश महतो, संजय कुमार झा सहित विद्यालय के छात्र छात्राएं शामिल हुए। सभी शिक्षकों ने अपने अपने मंतव्य व्यक्त किए। सभी वक्ताओं ने सेवानिवृत्त लिपिक शंभू चटर्जी के व्यक्तित्व की भूरी भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए उन्हें बहुमुखी प्रतिभा के धनी लिपिक बताए। विद्यालय परिवार की ओर से अंग वस्त्र,पाग,चादर,माला,बुके एवं अन्य उपहार देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।अंत में संगीत शिक्षिका अमृता कुमारी के द्वारा विदाई गीत गाकर कार्यक्रम को समापन किया गया।
समारोह में शिक्षक अनंत कुमार यादव एवं कंचन कुमारी, छात्रा शालिनी, अमृता, प्राची, आयुषी आदि ने डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।वहीं विज्ञान शिक्षक शत्रुध्न कुमार ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की महत्ता को बताते हुए डाक्टर चंद्रशेखर वेंकट रमन की खोज रमन इफेक्ट पर विस्तृत चर्चा की और विज्ञान पर आधारित कविता का सस्वर पाठ किया।उन्होंने कहा कि 1928 में रमन इफेक्ट की खोज डॉक्टर सी बी रमन के द्वारा की गई और 1930 में उन्हें नोबेल पुरस्कार मिला।अंत में शिक्षक संजीव कुमार झा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।