श्रीलंका के तरह भाजपा सरकार तानाशाही पर उतर आई है -महागठबंधन जे टी न्यूज़ /कुलानन्द यादव

श्रीलंका के तरह भाजपा सरकार तानाशाही पर उतर आई है -महागठबंधन
जे टी न्यूज़ /कुलानन्द यादव

मधेपुरा :- आगामी 07 अगस्त को महागठबंधन दलों द्रारा वेहिसाव बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, अग्निपथ योजना के खिलाफ एवं सुखाड़ जैसे समस्याओं को लेकर आहूत जिला मुख्यालय पर विशाल प्रतिरोध मार्च की तैयारी हेतु माकपा पार्टी कार्यालय सौर बाजार में महागठबंधन दलों की बैठक सीपीएम के जिला सचिव मंडल सदस्य व्यास प्रसाद यादव के अध्यक्षा में किया गया। बैठक को सम्बोधित करते राजद के जिला अध्यक्ष प्रो मोo ताहिर साहब ने कहा बिहार की डबल इंजन के सरकार में दिन प्रतिदिन पेट्रोल डीजल रसोई गैस सहित सभी आवश्यक वस्तुओं पर जी एस टी लगाकर गरीब लोगों मारना रहे हैं। भाजपा सरकार धीरे धीरे संविधान को बदलने की कोशिश कर रही है वहीं सीपीएम के जिला मंत्री रणधीर यादव ने कहा बिहार और केन्द्र की सरकार गरीब किसान मजदूर विरोधी सरकार है केन्द्र की सरकार अग्निपथ योजना लाकर देश के नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है सभी सरकारी पदों पर लाखों रिक्त पद खाली हैं।

लेकिन डबल इंजन के सरकार सभी सरकारी संस्थाओं रेल,एल आई सी, एयरपोर्ट, सहित अन्य सभी सरकारी संपत्ति को निजीकरण कर बड़े बड़े पूंजीपतियों के हाथों सौंप रही हैं नौजवानों की बड़ी फोज खड़ी हैं सभी सरकारी और गैर-सरकारी संस्थाओं में कर्मचारी आन्दोलन रत्न है भाजपा सरकार श्रीलंका के तरह हिन्दुस्तान में भी आम जनता को मंहगाई बेरोजगारी धर्म के नाम पर जिना मुहाल कर दिया है जैसे श्रीलंका में सरकार को जनता ने खदेरा उसी तरह हिंदुस्तान के जनता भाजपा सरकार को खदेड़कर भगाएंगे जिसके खिलाफ महागठबंधन के नेता और कार्यकर्ता आम जनता को गोलबंद कर हजारों हजार की संख्या सहरसा पहुंच कर सरकार को मुंह तोड़ जवाब देंगे।

 


सीपीएम के अंचल मंत्री रमेश यादव राजद के प्रखंड अध्यक्ष शिव जी शर्मा धीरेन्द्र यादव रमेश यादव सीपीएम के नेता केशव कुमार विघानंद यादव कुलानन्द कुमार जगदेव शर्मा विन्देश्वरी भगत बद्री राम रामी यादव कुलदीप ठाकुर पवन सादा राजद के गजेन्द्र यादव शिवशंकर राम, राजेंद्र यादव, कपिल देव यादव, महेश्वरी यादव मोo नईम, मोहन मुखिया चरण यादव, श्याम सुन्दर यादव,प्रदीप यादव, अनिल कुमार यादव, अनिल कुमार, सीपीएम के वृहस्पति राम आदि महागठबंधन के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थें।

Related Articles

Back to top button