भारत स्काउट और गाइड द्वारा तृतीय सोपान प्रशिक्षण सह परीक्षण शिविर संपन्न

स्काउट और गाइड से बच्चों मे शारीरिक मानसिक चरित्रिक व आध्यात्मिक विकास

भारत स्काउट और गाइड द्वारा तृतीय सोपान प्रशिक्षण सह परीक्षण शिविर संपन्न / स्काउट और गाइड से बच्चों मे शारीरिक मानसिक चरित्रिक व आध्यात्मिक विकासजे टी न्यूज, करगहर(रोहतास)बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड के वार्षिक कार्यक्रमानुसार जिला संगठन आयुक्त अरविन्द कुमार सिंह के नेतृत्व में रोहतास जिला के रामदुलारी गंगा उच्च विद्यालय चेनारी में चल रहें तृतीय सोपान प्रशिक्षण सह परीक्षण 7 दिन का आवासीय शिविर सर्व धर्म प्रार्थना करके समापन किया गया। कार्यक्रम के ग्रैंड कैंप फायर में विद्यालय के प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार सिंह एवं ब्रजेश कुमार सिंह मुख्य अतिथि शामिल हुए। प्रशिक्षण में स्काउट गाइड का संक्षिप्त इतिहास नियम प्रतिज्ञा प्रार्थना झंडा गीत स्काउट गाइड का आदर्श वाक्य,सलामी,बायां हाथ मिलाना,कंपास,प्राथमिक उपचार,टेंट बनाना,कैंपिंग, कंपास,झंडा बांधने एवं झंडा फहराने,सिटी संकेत,गांठ एवं विभिन्न जानकारियां दी गई। कार्यक्रम के समाप्ति सर्व धर्म प्रार्थना से किया गया। तत्पश्चात झंडा तोलन कर ओपन सेशन,राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम समाप्त किया गया। मौके पर भारत स्काउट और गाइड रोहतास के कोषाध्यक्ष ऋषिकेश कुमार झा शिविर सहायक धनंजय कुमार विनायक कुमार,सुरेंद्र कुमार मिश्रा,पीयूष कश्यप,सुरीत कुमार,गुलाम मोहम्मद,विवेक कुमार,विशाल राय,आर्यन कुमार,अनमोल कुमार सिंह,हिमांशु कुमार पटेल, अभिषेक कुमार,आरजू अंसारी इरफान अंसारी,पवन कुमार,रौशन आरा,दीपरानी राज,सलोनी कुमारी,अंकिता कुमारी,पिंशु तिवारी,सोनाली कुमारी, नेहा कुमारी,निशा कुमारी,रिना कुमारी,विमला कुमारी,काजल कुमारी,मिना कुमारी के साथ मुख्य जिला आयुक्त भारत स्काउट और गाइड रोहतास सह पूर्व जिला शिक्षा पदाधिकारी सूर्य देव पासवान,जिला सचिव डॉक्टर सुरेंद्र कुमार पासवान एवं कोषाध्यक्ष ऋषिकेश झा उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button