पटोरी अनुमंडल के 9 परीक्षा केन्द्रों पर मैट्रिक की परीक्षा आज से प्रारंभ सभी परीक्षा केन्द्रों पर मजिस्ट्रेट की होगी प्रतिनियुक्ति





पटोरी अनुमंडल के 9 परीक्षा केन्द्रों पर मैट्रिक की परीक्षा आज से प्रारंभ सभी परीक्षा केन्द्रों पर मजिस्ट्रेट की होगी प्रतिनियुक्ति

जे टी न्यूज़

पटोरी : स्थानीय अनुमंडल मुख्यालय के शहर के 9 परीक्षा केन्द्रों पर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा आज से प्रारंभ हो रही है। उक्त जानकारी देते हुए एसडीओ मो. जफर आलम ने बताया कि परीक्षा केन्द्रों मे एएनडी कॉलेज शाहपुर पटोरी, गुलाब बूबना इंटर विद्यालय, शाहपुर पटोरी, एवरग्रीन एकेडमी, पटोरी, आरती जगदीश महिला महाविद्यालय शाहपुर पटोरी, मध्य विद्यालय हसनपुर सूरत, मध्य विद्यालय बहादुरपुर पटोरी, कन्या मध्य विद्यालय चकसलेम एवं जीवनी उच्च विद्यालय पटोरी बजार शामिल है । उन्होने कहा कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्त होंगे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button