ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन और छात्र राजद ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया

बिहार सरकार के दमनकारी नीति के खिलाफ विरोध एआईएसएफ -छात्र राजद का प्रदर्शन।

ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन और छात्र राजद ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया / बिहार सरकार के दमनकारी नीति के खिलाफ विरोध एआईएसएफ -छात्र राजद का प्रदर्शन।जे टी न्यूज़, रोसड़ा : आज शहर के यूआर कॉलेज मुख्य द्वार पर ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन और छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त छात्र युवा मोर्चा द्वारा आयोजित बिहार विधानसभा मार्च के दौरान गिरफ्तार किए गए ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन के पांच साथियों की गिरफ्तारी और आंदोलनरत छात्रों पर किए गए बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। इस मौके पर एक सभा का आयोजन भी किया गया, जिसकी अध्यक्षता छात्र राज़द के प्रकाश ने की। सभा को संबोधित करते हुए एआईएसएफ जिला सचिव कुमार गौरव ने कहा कि बिहार सरकार लगातार छात्र-युवा से जुड़े सवालों पर आंदोलनकारी छात्रों और युवाओं पर हमलावर है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान समस्तीपुर में कई छात्र नेताओं को डिटेन किया गया और उन पर मुकदमा दर्ज किया गया। एआईएसएफ जिला संयुक्त सचिवअभिषेक आनंद ने कहा कि सरकार अपने दमनकारी चरित्र से बिहार के छात्र-युवा के अधिकारों को छीनने की कोशिश कर रही है, जिसे हम किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेंगे। छात्र राज़द के सूरज पाठक ने कहा कि बीपीएससी परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक के खिलाफ आंदोलन करने वाले छात्रों की गिरफ्तारी यह दर्शाती है कि सरकार छात्र-नौजवान के अधिकारों को सुरक्षित करने में असफल है। जब छात्र-नौजवान अपने सवालों को लेकर सड़क पर उतरते हैं, तो उन पर लाठीचार्ज करना यह दिखाता है कि बिहार में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकार तानाशाही रूप धारण कर चुकी है। यदि यही स्थिति रही, तो आने वाले समय में बिहार के छात्र-युवाओं को पुल बंद कर व्यापक जन-कार्रवाई में जाने के लिए बाध्य होना पड़ेगा.
मौके पर प्रकाश कुमार, दीपक, बलबीर, जगत कुमार,संजय कुमार, आदि मौजूद रहे। आदि मौजूद रहे। आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button