सदमे में हुई सेवानिवृत शिक्षिका की हृदयाघात से मौत
सदमे में हुई सेवानिवृत शिक्षिका की हृदयाघात से मौत
जे टी न्यूज, विभूतिपुर: प्रखंड अंतर्गत नरहन पंचायत वार्ड न o 14 निवासी सेवानिवृत शिक्षिका लाल मणि देवी की हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया। उनकी उम्र लगभग 86 वर्ष बताई गई। 2 दिन पूर्व ही उनके परिवार में प्यारी दुलारी पोती घुंघरू की प्रसव के दौरान हॉस्पिटल में ही मौत हो गई थी जिसमें जच्चा बच्चा दोनों की मौत हो गई थी, इस हृदय विदारक घटना के क्षोभ को सहन नहीं कर सकी और धरा छोड़ गई।
अपने पीछे भरा पूरा परिवार चार पुत्रों डॉक्टर अरविंद कुमार उर्फ पप्पू, राजन कुमार, सिप्पू वा नीरो और पोता डा.चंद्रमणि मीडियाकर्मी और नाती पोते शामिल हैं। मुखाग्नि छोटे बेटे शिक्षक सह एक निजी स्कूल वान्या के प्रबंधक नीरो ने दी।
उनके निधन से समाज, परिवार और शुभेक्षुओं में एक रिक्तता महसूस हो रही थी। रुंधे कंठ से लोग बाग के द्वारा उनके कृतित्व ,व्यतित्व और व्यवहारकुशलता की चर्चा भी हो रही थी। सैकड़ों लोग उनके अंत्येष्टि में भाग लिया।


