प्रेम भाईचारा शांति सद्भाव सामाजिक सौहार्द, सामाजिक समरसता का मिसाल पेश किया

प्रेम भाईचारा शांति सद्भाव सामाजिक सौहार्द, सामाजिक समरसता का मिसाल पेश कियाजे टी न्यूज, अलौली: फरकिया मिशन के बैनर तले श्री युवक प्रखंड पुस्तकालय अलौली परिसर में सच्चे अर्थों में आपसी प्रेम भाईचारा शांति सद्भाव सामाजिक सौहार्द्र, सामाजिक समरसता का मिसाल पेश करते हुए रमजान – होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। तथा सामाजिक बुराई कुरीतियों एवं आपसी भेदभाव, नफरत उन्माद, को समूल समाप्त करने का संकल्प लिया। एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर खुशियों का इजहार किया। तथा हिंदू मुस्लिम सिख इसाई, आपस में सब भाई-भाई, एकता एकजूटता, अखंडता, संप्रभुता का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में अभियान के संस्थापक अध्यक्ष सह पंच सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष प्रदेश उपाध्यक्ष किरण देव यादव, मोहम्मद फरीदी, रामचंद्र यादव दानवीर यादव प्रकाश ठाकुर लालमणि सदा जोगी महतो विष्णु देव यादव मोहम्मद गुल सनोवर आदि ने भाग लिया। तथा अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को रमजान होली की हार्दिक बधाई शुभकामनाएं मुबारकबाद दिया।

Related Articles

Back to top button