जन वितरण प्रणाली द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन
जन वितरण प्रणाली द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन

जे टी न्यूज, सासाराम (रोहतास) बुधवार को जिले के करहगर प्रखंड मुख्यालय स्थित किरोसीन टंकी पर पुरे जन वितरण प्रणाली परिवार द्वारा होली मिलन समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जिसमे मौके पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी श्रीराम मिश्रा, सासाराम प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति जन वितरण प्रणाली अध्यक्ष जनार्दन उपाध्याय, शाहाबाद के वरिष्ठ समाजसेवी विवेक पाण्डेय उर्फ़ सोनू पाण्डेय, मुरली सिंह, रामाशंकर सिंह, देवेन्द्र सिंह, राजेश कुमार, उमेश श्रीवास्तव, ब्रजेश कुमार, अनिल साह, मदनेश्वर सिंह, मनोज पाण्डेय सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी श्रीराम मिश्रा ने जन वितरण प्रणाली परिवार के सभी सदस्यों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। श्री मिश्रा ने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक सौहार्द, प्रेम और एकता का भी प्रतीक है। यह पर्व हमें सभी भेदभाव मिटाकर आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करने का संदेश देता है। होली के पावन पर्व पर श्रीराम मिश्रा ने प्रखंड के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से होली मनाने का आग्रह किया।


