अररिया में गैर संचारी रोगों की जांच हेतु विशेष अभियान
अररिया में गैर संचारी रोगों की जांच हेतु विशेष अभियान

जे टी न्यूज, अररिया :
जिले में स्वास्थ्य विभाग ने गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की जांच को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है, जो 31 मार्च तक चलेगा। इस अभियान का लक्ष्य 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की अधिक से अधिक जांच करना है, ताकि डायबिटीज, उच्च रक्तचाप, कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों का समय पर इलाज किया जा सके।
एनसीडीओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद के अनुसार, अस्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरणीय कारणों से एनसीडी रोगों के मामले बढ़ रहे हैं। विभाग ने आशा कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया है कि वे प्रतिदिन 12 लोगों की एनसीडी जांच सुनिश्चित करें। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष स्वास्थ्य कैंप आयोजित किए जा रहे हैं।
सिविल सर्जन डॉ. केके कश्यप ने कहा कि समय पर जांच और उपचार से जिले में गंभीर बीमारियों की रोकथाम में मदद मिलेगी और लोगों का स्वास्थ्य बेहतर होगा।



